
Neha Verma | Hamirpur
आज हम आपको बताएँगे हिमाचली स्टाइल अरबी/कचालू पलदा रेसिपी। यह रेसिपी कढ़ी के समान है जो हिमाचल के पहाड़ों में तैयार की जाती है। उनके द्वारा बनाया गया खाना बहुत ही बेसिक होता है और उनकी डिश में बहुत ही सूक्ष्म स्वाद मिलाए जाते हैं। वे जिस व्यंजन का अभ्यास करते हैं उसे पहाड़ी व्यंजन के नाम से जाना जाता है।
सामग्री
- 150 ग्राम अरबी/ कचालू
- 1 कटोरी दही/ छाछ
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1/2 चम्मच पीसी लाल मिर्च
- स्वादानुसार नमक
ये भी पढ़ें: Taste Of Himachal: पहाड़ियों का सबसे गुप्त रहस्य है छा गोश्त/ मटन करी
- आवश्यकतानुसार तेल
- चुटकी भर हींग
- थोड़ीसी कसूरी मेथी
- थोड़ा सा हरा धानिया
- 1/2 चम्मच हरी मिर्च
- लहसुन का पेस्ट
- 1 प्याज
बनाने का तरीका
- सबसे पहले अरबी/ कचालू को उबाल लें। उबलने के बाद अरबी/ कचालू के छिलके निकलकर गोल काट ले और अच्छी तरह से धो ले।
- 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें।
- अब इसमें जीरा, लहसुन का पेस्ट, कसूरी मेथी, लाल मिर्च, कटा हुआ प्याज, धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डालें।
- अरबी/ कचालू डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
ये भी पढ़ें: Taste Of Himachal: सर्दियों में खाया जाने वाला गलगल का खट्टा
- ढककर मध्यम आंच पर 5 मिनट पकाएं जब तक कि अरबी/ कचालू में सारा मसाला अच्छे से मिक्स न हो जाये।
- अब दही/ छाछ के साथ मिला लें।
- अरबी/ कचालू में दही का मिश्रण डालें और मध्यम आंच पर ग्रेवी में उबाल आने तक चलाते रहें।
- इसे 10 मिनट तक और उबलने दें। हरा धनिया डालें, गरमागरम परोसें।