
गरीबों का मसीहा बन कर सामने आए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू : अजय शर्मा
रजनीश शर्मा । हमीरपुर
जिला कांग्रेस किसान सैल के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गरीबों के मसीहा बन कर सामने आए हैं। उन्होंने न केवल गरीबों का दुख दर्द समझा अपितु उस पर मरहम लगाने का काम भी किया है। देश और हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री आपदा के दौरान मौका पर पहुंच कर न केवल राहत ब बचाब कार्यों में जुटा रहा अपितु सड़क पर खड़ा होकर खुद यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में जुटा रहा।

अजय ने कहा की एक जमीन से जुड़ा हुआ नेता जो आपदा के बाद लोगों के बीच गया ब उनका दुख दर्द समझने के बाद आपदा राहत राशि एक लाख रुपए से बढ़ाकर सात लाख कर कई गुणा वृद्धि की। इसके अतिरिक्त बेसहारा बच्चों के लिए सुखाश्रय योजना शुरू की जिसके चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गरीबों के मसीहा बन कर सामने आए है।

अजय ने कहा की यह उनकी जमीन से जुड़ी हुई सोच का ही नतीजा है कि आपदा के समय फंसे हुए लोगों को निकलने के लिए जहां खुद कमांड संभाली वहीं एक मंत्री ब संसदीय सचिब की विकिट परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू करने भेजा। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह उनकी दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है ही मात्र दस माह के कार्यकाल में प्रदेश के राजस्व में लगभग 1100 करोड़ रुपए की बढोतरी हुई है।