Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 29 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत और विश्व के इतिहास में 29 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :-
1170 : कैंटरबरी के आर्कबिशप थॉमस बैकेट को इंग्लैंड के हेनरी द्वितीय ने उनके ही गिरजाघर में हत्या करवा दी।
1530 : मुगल शासक बाबर का बेटा हुमायूं उसका उत्तराधिकारी बना।
1778 : ब्रिटेन की सेना ने अमेरिकी राज्य जॉर्जिया का कब्जा किया।
1812 : कप्तान विलियम बैनब्रिज के आदेश के तहत यूएसएस संविधान, तीन घंटे की लड़ाई के बाद ब्राजील के तट पर एचएमएस जावा कब्जा।
1845 : टेक्सास अमेरिका का 28वां राज्य बना।
1911 : सनयात सेन को चीन गणतंत्र का राष्ट्रपति घोषित किया गया।
1922 : नीदरलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
1942 : हिंदी सिनेमा के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का पंजाब के अमृतसर शहर में जन्म।
ये भी पढ़ें: अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने टौणी देवी की 6 छात्राएं कुल्लू रवाना
1949 : यूरोपीय देश हंगरी में उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
1972 : अमेरिका में फ्लोरिडा राज्य के एवरग्लैड्स के समीप इस्टर्न त्रिस्टार जम्बो जजेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 101 लोगों की मौत।
1975 : ब्रिटेन में महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार प्रदान किया गया।
1977 : विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर ‘ड्राइव’ बंबई (अब मुम्बई) में खुला।
1978 : स्पेन में संविधान प्रभाव में आया।
1983 : भारतीय क्रिकेटर सुनील गवास्कर ने टेस्ट क्रिकेट में अधिकतम 236 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाये।
ये भी पढ़ें: ट्रैफिक वालंटियर स्कीम के तहत जिला भर में दो दर्जन से अधिक आवेदन
1984 : राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने आजाद भारत के संसदीय चुनाव के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
1985 : श्रीलंका ने 43,000 भारतीयों को नागरिकता प्रदान की।
1988 : ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरियाई पोस्ट ऑफिस संग्रहालय बंद हुआ।
1989 : वाक्लाव हाबेल 1948 के बाद पहली बार चेकोस्लोवाकिया के गैर-साम्यवादी राष्ट्रपति चुने गये।
1996 : नाटो के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एकत्र होकर कार्य करने के मुद्दे पर रूस एवं चीन में सहमति।
1998 : विश्व के पहले परमाणु बम बनाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक रेगर सक्रेबर का निधन।
2002 : पाकिस्तान पर्यटकों को भारत के तीन शहरों में घूमने की अनुमति।
2004 : सुनामी लहरों के कारण इंडोनेशिया में मरने वालों की संख्या 60,000 पहुँची।
2006 : चीन ने राष्ट्रीय रक्षा पर श्वेत पत्र जारी किया।
ये भी पढ़ें: आज का इतिहास : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से बनाई सरकार
2008 : प्रसिद्ध चित्रकार मंजीत बाबा का निधन।
2012 : पाकिस्तान में पेशावर के समीप आतंकवादियों के हमले में 21 सुरक्षाकर्मी मारे गये।
2015 : पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला से मुक्त घोषित किया।
2019 – पेजावर मठ के प्रमुख स्वामी विश्वेशतीर्थ का निधन।