
Neha Verma | Pol Khol News Desk
Hamirpur
आम फलों का राजा है। कच्चे हो या पके, आम दोनों रूपों को पसंद किया जाता है। लोग कच्चे आम का अचार बनाकर साल भर खाते हैं। वहीं, कच्चे आम से खटाई भी बनती है, जिसे आप दाल, सब्जियों के साथ खा सकते हैं। खटाई बनाना बहुत ही आसान होता है तो चलिए बनाते है आम की मजेदार खटाई।
आवश्यक सामग्री
- 9-10 छोटे आकार के आम
- 2 चम्मच सौफ
- 1 चम्मच जीरा
- 1 छोटी चम्मच हल्दी
- 2 छोटी चम्मच लाल मिर्च
- लहसुन
- 2 – 3 प्याज़ (लम्बे आकार में काटे हुए)
ये भी पढ़ें: Taste Of Himachal : इस तरह बनाएं कद्दू की बर्फी
- 250 ग्राम गुड या चीनी
- टेस्ट अनुसार नमक
- 2 बडे चम्मच तेल
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आम को धोकर कर, छोटे या बड़े सेप के अनुसार काट ले।
- अब कढाई ले, उसमें तेल डाले, फिर तेल गरम होने पर जीरा डाले और फिर सौफ डाले। ऊपर बताये हुए सारे मसाले डाले फिर उसको भुनने दे।
- अब कटे हुए आम को मसाले मे मिलाएं और दो मिनट तक भुने और आवश्यकता अनुसार पानी डालें और ढककर 15 मिनट तक धीमी गैस पर पकाये
- जब खटाई मे उबाल आ जाये तो आप गुड या चीनी डाल दे जो भी आप के पास मौजूद हो और नमक अपने टेस्ट के अनुसार डाले।
- ये सब डालने के बाद खटाई को एक मिनट तक ढककर पकाये जब तक गुड पिघल ना जाये।
ये भी पढ़ें: Taste Of Himachal : खाएं हिमाचली आलू दही की सब्जी
- अब खटाई को एक कटोरी मे निकाले इसका टेस्ट खटटा मीठा होने के कारण यह खाने मे बहुत टेस्टी होती हुए।
- आप इसको रोटी के साथ खा सकते है। आप इसे सब्जी के साथ भी खा सकते हैं।