Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 10 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत और विश्व इतिहास में 10 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :-
1616 : ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात की।
1692 : कलकत्ता (अब कोलकाता) के निर्माता के रूप में जाने जाने वाले जाब चार्नोक का निधन।
1818 : मराठा सेना और ब्रिटिश सेना के बीच रामपुरा में तीसरी और अंतिम लड़ाई हुई।
1824 : ब्रिटेन के रसायनशास्त्री जोज़फ ऐस्पीडियन ने सीमेंट का निर्माण किया।
1836 : प्रोफेसर मधुसूदन गुप्ता ने पहली बार मानव शरीर की आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।
1838 : लंदन का लॉयड की कॉफी हाउस और रॉयल एक्सचेंज आग लगने से नष्ट हो गया।
1840 : वर्दी पेनी पोस्ट यूनाइटेड किंगडम में शुरू की गई।
ये भी पढ़ें : इंद्रदत्त लखनपाल ने बणी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार
1860 : अमेरिका के लॉरेंस मैसाचुसेट्स में पेम्बर्टन मिल के गिरने से 146 श्रमिक मारे गए।
1863 : लंदन में विश्व की पहली भूमिगत रेल सेवा शुरू हुई।
1886: भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं न्यायविद् जॉन मथाई का जन्म।
1901 : सिनसिनाटी शहर में स्थित ग्रैंड ओपेरा हाउस आग लगने से नष्ट हो गया।
1908: हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का जन्म।
1920 : वार्सा संधि के आधिकारिक तौर पर प्रभाव में आने से प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
1923 : अंतिम अमेरिकी सेना ने राइनलैंड (जर्मनी) छोड़ा।
1940 : प्रसिद्ध पार्श्वगायक येसुदास का जन्म।
1946 : लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
ये भी पढ़ें : गुणात्मक शिक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र से 2200 करोड़ मांगेगा हिमाचल, प्रस्ताव तैयार
1954 : ब्रिटेन का कॉमेट जेट भूमध्यसागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें विमान में सवार सभी 35 लोग मारे गए थे। कॉमेट दुनिया का पहला जेट विमान था जिसे ब्रिटेन ने बनाया था।
1963 : भारत सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण योजना की शुरुआत की। जिसके तहत 14 कैरेट से अधिक के गहनों पर पाबंदी लगा दी।
1975: नागपुर में प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन।
1987 : पूरी दुनिया का चक्कर लगाने का पहला नौका अभियान बम्बई में पूरा हुआ।
1996 : जॉर्डन के शाह हुसैन अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर देश के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पहुंचे थे।
2003 : उत्तर कोरिया परमाणु अप्रसार संधि से हटा।
2006 : तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रति वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया।
2013 : पाकिस्तान में कई बम धमाकों में 100 लाेगों की मौत हुई और 270 लोग घायल हुए।
ये भी पढ़ें :आज का इतिहास : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया
2020 : सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधान खत्म करने के बाद लगाए गए प्रतिबंधों की एक हफ्ते के अंदर समीक्षा करने को कहा।
2020: केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन एक्ट के लिए एक अधिसूचना जारी की।
2022 : म्यांमा की एक अदालत ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित आंग सांग सू की को वॉकी टॉकी आयात करने एवं रखने और कोरोना वायरस संबंधी पाबंदियों का उल्लंघन करने के मामले में चार साल की सज़ा सुनाई।