19 जनवरी तक करवाएं बुकिंग और रजिस्ट्रेशन
रजनीश शर्मा । हमीरपुर
देवभूमि को रामजन्म भूमि से जोड़ने के लिए विशेष ट्रेन अम्ब रेलवे स्टेशन से 29 जनवरी को रवाना होगी। यह जानकारी राज्य भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एवं श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या यात्रा के सुजानपुर मंडल के प्रमुख विजय बहल ने दी। उन्होंने बताया कि रेल अंब-अंदौरा से ऊना, चंडीगढ़, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, आलमगढ़, लखनऊ होते हुए 942.47 किलोमीटर सफर तय कर अयोध्या श्रीराम जी की नगरी में पहुंचेगी। यात्री 17 घंटे 37 मिनट का सफर कर अयोध्या में श्रीराम जी के दर्शन कर पाएंगे। अगले दिन श्रद्धालु इसी ट्रेन से वापस भी आ सकेंगे। रेल विभाग द्वारा ऊना से अयोध्या नगरी के लिए चलाई जा रही विशेष ट्रेन का लाभ ऊना जिला सहित हमीरपुर, बिलासपुर जिला के लोगों को भी मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh : हिमाचल में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आगाज
राम भक्तों में अयोध्या जाने का उत्साह : विजय बहल
विजय बहल ने कहा कि भगवान श्रीराम जी सैकड़ों दशकों बाद मंदिर में विराजमान होने जा रहे है। अयोध्या में दो माह तक भव्य उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। हर श्रीराम भक्त इस उत्सव का गवाह बनने के लिए आतुर है। श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा के लिए रेल विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। रेल विभाग देश भर में एक हजार विशेष ट्रेनस चलाने जा रहा है। 22 जनवरी के बाद रेल विभाग देश भर के रेलवे स्टेशनों से अयोध्या के लिए विशेष रेल सेवा चलाएगा।
ये भी पढ़ें: 22 जनवरी को की जाएगी राम दरबार हमीरपुर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा
19 जनवरी तक करवाएं पंजीकरण
विजय बहल ने कहा कि उनके नेतृत्व में पहला जत्था 29 जनवरी को अंब-अंदौरा
रेलवे स्टेशन से रवाना होगा। सुजानपुर मंडल से करीब सौ राम भगत जाएंगे।स्पेशल ट्रेन में ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के लिए कुल 1345 सीटें बुक होंगी। इसके लिए प्रत्येक यात्री को अपना आधार कार्ड, फोन नंबर तथा1500 रुपए उनके पास पंजीकरण के लिए जमा करवाना होगा। इसमें रेल का आने जाने का टिकट, खाना और अयोध्या में ठहरने का शुल्क शामिल है। यात्रियों को अंब रेलवे स्टेशन तक अपने खर्चे से पहुंचना होगा।। अधिक जानकारी केवल मोबाइल नंबर 88942 03699 पर भी संपर्क किया जा सकता है।