
Diksha Thakur | Hamirpur
त्योहार के अलावा घर आये मेहमानों का दिन खास बनाना हो तो छोले भटूरे से अच्छा नश्ता और कुछ नहीं। छोले भटूरे पंजाब और हिमाचल की पसंददीदा डिश है। खाने में बहुत ही लाजबाव। आपको ये बहुत पसंद आयेंगे। तो आइये आज हम छोले भटूरे बनाए।
आवश्यक सामग्री
छोले के लिए सामग्री
- 1 कप छोले रात भर भीगे हुए
- 2 बड़ी चम्मच तेल
- 1 गरम मसाला की पत्ती
- 1 छोटी चम्मच जीरा
- 1 छोटी चम्मच सौंफ
- 1 छोटी चम्मच धनिया
- 2 बड़ी प्याज़ बारीक कटी
- 2 बड़े टमाटर बारीक पीसा हुआ
- 1 छोटी चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 छोटी चम्मच हरी मिर्च धनिया पत्ती का पेस्ट
- 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
ये भी पढ़ें: Taste Of Himachal : ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार करेले का अचार
- 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटी चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर
- स्वादानुसार नमक
भटूरे के लिए सामग्री
- 2 कप गेहूं का आटा
- 1/4 कप सूजी 1 कप दही
- 1बड़ी चम्मच तेल
- 1/4 छोटी चम्मच मीठा सोडा
- स्वादानुसार नमक
- आवश्कता अनुसार तेल भटूरे तलने के लिए
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आटा, सूजी, दही, तेल, नमक और मीठा सोडा डालकर अच्छे से मिलाएंगे।
- फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूथ लेंगे और आधे घंटे के लिए ढककर रख देंगे।
ये भी पढ़ें: Taste Of Himachal : स्किन ही नहीं स्वाद में भी बेहतरीन है एलोवेरा
- अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम करेंगे। फिर उसमें जीरा, सौफ, धनिया डाल कर अच्छे से पकाएंगे।
- फिर उसमें कटी हुई प्याज़ डाल कर सुनहरा होने तक पकाएं। फिर उसमें अदरक, लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया पत्ती का पेस्ट डाल कर अच्छे से मिलाएंगे और थोड़ा पकने देंगे।
- फिर उसमें पीसा हुआ टमाटर डाल देंगे। 3-4 मिनट तक पका ले।
- फिर उसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार और गरम मसाला डाल कर अच्छे से तेल छोड़ने तक पकाएंगे।
- फिर उसमें छोले डाल कर अच्छे से मिलाएंगे। फिर आवश्यकता अनुसार पानी डालकर अच्छे से पकाएंगे फिर गैस बंद कर देंगे।
- अब भटूरे बनाने के लिए लोई बनाकर मनचाहा आकार में बेल लेंगे और कढ़ाई में तेल डालकर गरम करेंगे और भटूरा उसमें डाल कर दोनो तरफ से सुनहरा होने तक तल लेंगे।
- फिर निकाल लेंगे इसी तरह सारे तैयार कर लेंगे।
- हमारे छोले और गेहूं के आटे के भटूरे तैयार है गरम गरम परोसेंगे।
ये भी पढ़ें: Taste Of Himachal : बनाएं पपीते का हलवा, रेसिपी भी है बहुत आसान