
पोल खोल न्यूज़ | शिमला
हिमाचल प्रदेश में पीरियड आधारित गेस्ट शिक्षक भर्ती नीति को आगामी आदेशों तक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रोकने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा मंत्री के शिमला लौटने के बाद इस मामले में दोबारा विस्तार से चर्चा करने के बाद ही नीति को अमलीजामा पहनाया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री ने शनिवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि गेस्ट शिक्षकों को पीरियड आधार पर ही घंटे के हिसाब से भुगतान होगा। यह कोई मासिक या वार्षिक आधार पर स्थायी भर्ती नहीं की जा रही। गेस्ट टीचर अस्थायी भर्ती है।
ये भी पढ़ें: खेल को खेल की भावना से खेलो हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू : विनोद ठाकुर
वहीं, जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 भर्ती के परिणाम पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रह रहे हैं और इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। सीएम ने कहा कि उन्होंने किसी अभ्यर्थी को नहीं कहा कि वे इस संबंध में मंत्रियों से जाकर मिले।