पोल खोल न्यूज़ | कांगड़ा
जिला कांगड़ा के तहत पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना इंदौरा ने बड़ी कार्यवाही अमल में लाई है। पुलिस ने एक व्यक्ति से 117.58 ग्राम चरस व 7600 रुपए नकदी बरामद की है। वहीं, पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि इंदौर पुलिस की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई है।
ये भी पढ़ें: सीएम ने दिए गेस्ट शिक्षक भर्ती नीति को आगामी आदेशों तक रोकने के निर्देश
बताते चलें कि इसमें लखबीर सिंह निवासी मडहट कॉलोनी प्रताप नगर पठानकोट पंजाब के कब्जे से भुमला कांगड़ा में 117.58 ग्राम चरस व 7600 रुपए नकद बरामद हुए हैं। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।