Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 26 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत एवं विश्व इतिहास में 26 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है :-
1930 : ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया था।
1931 : ऑस्ट्रिया और हंगरी ने ‘शांति संधि’ पर साइन किए थे।
1931 : ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किया गया था।
1950 : भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ था।
1950 : स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने त्यागपत्र दिया था और डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने थे।
ये भी पढ़ें: वाहन पासिंग में एमवीआई की भूमिका होगी खत्म, स्वचलित केंद्रों पर होगी पासिंग
1950 : उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली थी।
1963 : मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया था।
1972 : युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय स्मारक ‘अमर जवान ज्योति’ की स्थापना की गई थी।
1982 : पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की थी।
2000 : दिन कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गई थी।
2001 : प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
2001 : संगीतकार लता मंगेश्कर को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया गया था।
2003 : गणतंत्र दिवस समारोह में ईरान के राष्ट्रपति ‘सैयद मोहम्म्द खातमी’ शामिल हुए थे।
2004 : अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने देश ने नए संविधान पर साइन किए थे।
ये भी पढ़ें: Republic Day 2024 : क्या है गणतंत्र दिवस का महत्व और इतिहास, जानें यहाँ
2004 : माइक्रोसॉफ्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने ‘नाइट’ की उपाधि देने की घोषणा की थी।
2008 : एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर’ से सम्मानित किया गया था।
2008 : 59वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली थी।
2010 : भारत की पहली महिला राष्ट्रपति राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्म पुरस्कार पाने वाली 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की थी।