
Diksha Thakur | Hamirpur
स्वादिष्ट और स्पाइसी भिंडी बनाने में आपको कुछ ही मिनट लगते हैं। भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे बच्चे और बड़े सभी चाव से खाते हैं। भारतीय घरों में भिंडी की सूखी सब्जी बनाई जाती है। लंच के लिए यह एक दम बढ़िया सब्जी है। आज हम आपको खट्टी मीठी भिंडी बनाने का तरीका बताएंगे। इसे आप सिर्फ 30 मिनट में बना सकते हैं। कहती मीठी भिंडी की सब्जी को आप रोटी या फिर परांठे के साथ भी खा सकते हैं।
आवश्यक सामग्री
- 250 ग्राम भिंडी
- 3 कटी प्याज़
- 3 कटी टमाटर
- 2 हरी मिर्च
- 4-5 लहसुन कलियां
- 3-4 स्पून सरसों तेल
- 1 स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 स्पून हल्दी पाउडर
- 1/2 स्पून जीरा
- 1/4 टेबलस्पून मिर्च पाउडर
- स्वाद अनुसार नमक
- 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
- 2 टेबलस्पून आमचूर पाउडर
ये भी पढ़ें: Taste Of Himachal : बनाएं जिमीकंद की सब्जी, आसान है बनाने का तरीका
बनाने का तरीका
- सबसे पहले भिंडी को धोकर सूखा लेंगे। अगर आप सुबह भिंडी बनाने का सोच रहे हैं, तो रात में ही भिंडी धोकर रख ले।
- भिंडी अच्छे से सूखने के बाद भिंडी को तीन टुकड़ो में काट लें।
- साइज़ ना तो ज्यादा बड़ी होनी चाहिए ना छोटी।
- अब हम तीन बड़े प्याज लेंगे और दो टमाटर लेंगे। टमाटर और प्याज को काट लेंगे।
- अब कड़ाई लें उसमें सरसों का तेल डालें। अगर सरसों का तेल नहीं हैं, तो किसी भी तेल का उपयोग कर सकते हैं।
- अब उसमें जीरा, प्याज डालें और हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें। जब प्याज हल्का ब्राउन हो जाये तो भिंडी को भी डाल दें और हल्दी पाउडर डाल दें । इसे तब तक पकाएं जब तक भिंडी सॉफ्ट ना हो जाये।
- जब ये सॉफ्ट हो जाये तो मीडियम कटा टमाटर भी डाल दें।
- धीमी फ्लेम पर 10 मिनट पकाने के बाद हम लास्ट में मसाले डालें। धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर।
- अब अमचूर पाउडर को भी मिला देंगे साथ ही नमक भी मिला देंगे। अब दो मिनट और पकाए।
- अब इसे एक बाउल में निकाल कर गरमा गरम रोटी या परांठे के साथ सर्व करें।