Diksha Thakur | Hamirpur
गर्मियों में खायी जाने वाली पुदीना चटनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ बहुत ही गुणकारी होती है। पुदीना में एंटी इन्फामेट्री और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। भारतीय खाने में चटनी हमेशा से ही अहम हिस्सा रही है। मौसम के हिसाब से खाने में चटनी को शामिल किया जाता है। यही वजह है कि हमारे यहां चटनी की ढेरों वैराइटीज को बनाकर खाया जाता है। कई लोगों को एसिडिटी और पेट में जलन की शिकायत होती है। पुदीना की चटनी खाकर आप इस समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते हैं।
पुदीना की चटनी बनाना बहुत आसान है और ये 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है। आप भी अगर खाने में चटनी पसंद करते हैं तो बेहद सरलता से पुदीना चटनी बना सकते हैं। आइए जानते हैं पुदीना चटनी बनाने की आसान रेसिपी..
आवश्यक सामग्री
- 2 कप पुदीना पत्ते
- 1 कप हरा धनिया
- 3/4 प्याज
- स्वादानुसार चीनी
- 4-5 टमाटर
- 7-8 लहसुन
- अदरक
- 1 टेबलस्पून हरी मिर्च
- नमक स्वादानुसार
ये भी पढ़ें : Taste Of Himachal : बनाएं मजेदार खट्टी मीठी भिंडी की सब्जी
बनाने का तरीका
- पुदीना चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पुदीना और धनिया पत्ती को बारीक-बारीक काट लें।
- अब प्याज को लें और उसके भी बारीक टुकड़े कर लें।
- अगर आप प्याज नहीं खाते हैं तो बिना प्याज के भी पुदीना चटनी बना सकते हैं।
- अब एक कटोरी में नींबू को निचोड़कर उसका रस निकाल लें।
- इसके बाद हरी मिर्च को काट लें । अब मिक्सर जार में बारीक कटा हरा धनिया, पुदीना पत्ती डाल दें।
- इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज डालें।
- इन सामग्रियों को डालने के बाद जार के अंदर टमाटर, लहसुन, अदरक, कटी हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें।
ये भी पढ़ें : Taste Of Himachal : बनाएं जिमीकंद की सब्जी, आसान है बनाने का तरीका
- इसके बाद एक चौथाई कप पानी डालकर जार का ढक्कन लगा दें।
- अब सारी सामग्री को ग्राइंड करें। मिक्सर को 2-3 बार चलाते हुए चटनी को पीसें।
- ध्यान रखें कि चटनी को पीसने के दौरान बहुत ज्यादा महीन न पीसें। इसे दरदरा ही रखें।
- अब चटनी को एक सर्विंग बाउल में निकाल लें।
- पुदीना चटनी सर्व करने के लिए तैयार है। इसे लंच या डिनर के साथ परोसा जा सकता है।