
पोल खोल न्यूज़ | शिमला
हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने अपने कार्यकाल में जल शक्ति विभाग के 8 मंडल कार्यालयों को डिनोटिफाई किया है। ये जानकारी उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने श्री नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा के पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में दी। जिनमें से 2 जल शक्ति मंडल कार्यों को पुन: अधिसूचित किया गया है, जबकि बाकी शेष पर सरकार विचार कर रही है।
उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान जल शक्ति विभाग के 8 मंडल कार्यालयों को डिनोटिफाई किया गया है, जिसमें से 2 मंडल कार्यालय, जल शक्ति मंडल राजगढ़ व जल शक्ति मंडल नादौन को पुनः अधिसूचित कर दिया गया है। वहीं, रणधीर शर्मा के शेष मंडल कार्यालयों को कब तक पुनः अधिसूचित किए जाने के सवाल के लिखित उत्तर में हर्ष वर्धन चौहान ने बताया कि शेष मंडल कार्यालयों को पुनः अधिसूचित करने का सरकार का नीतिगत मामला है।
ये भी पढ़ें: Himachal Weather: भारी बर्फबारी के चलते 228 सड़कें और 1800 बिजली ट्रांसफार्मर ठप
बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश में दिसंबर 2022 को सत्ता में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार आई। सुखविंदर सरकार के कार्यकाल में कुल 8 जल शक्ति मंडल कार्यालयों को डिनोटिफाई किया गया है। जिसमें जल शक्ति मंडल राजगढ़, जल शक्ति मंडल सुजानपुर, जल शक्ति मंडल जयसिंहपुर, जल शक्ति मंडल नादौन, जल शक्ति मंडल कोठीपुरा, जल शक्ति मंडल बालीचौकी, जल शक्ति मंडल धर्मपुर व जल शक्ति मंडल कांगड़ा शामिल है. इसमें से सरकार ने जल शक्ति मंडल राजगढ़ व जल शक्ति मंडल नादौन को पुनः अधिसूचित कर दिया है।