पोल खोल न्यूज़ | टौणीदेवी
कहते हैं कि अगर मन में कुछ करने की लालसा हो तो रास्ते भी मिल जाते हैं सफलता भी। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है टपरे पंचायत के नोहगीं गांव की अर्चना कुमारी ने। उन्होंने टूटे हुए टफन ग्लास के क्रिस्टल से प्रेम मंदिर बनाया। इससे पहले भी अर्चना कोविड के समय घर पर जब अकेले होते हुए उन्होंने बांसुरी बनाना सीखी और व्यवसाय के तौर पर आज भी बनाती है। वो बांसुरी भी बेहद सुरीली बजाती है। वेस्ट मटेरियल से उन्होंने कई कलाकृतियां बनाई है। इनके घर मे अधिकतर पेंटिंग व सजावट का सामान इन्होंने खुद बनाया है।