
आज का इतिहास : अमेरिका कांग्रेस ने नौसेना की स्थापना की दी थी मंजूरी
Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 27 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत एवं विश्व इतिहास में 27 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
1721: स्पेन और फ्रांस ने मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1794: अमेरिका कांग्रेस ने नौसेना की स्थापना की मंजूरी दी।
1841: पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयॉर्क में किया गया।
1855: अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट लिया।
1871: रम्बी का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया।
1898: भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरुआत करने वाले सर सैयद अहमद खान की पुण्यतिथि।
1977: स्पेन के कनेरी द्वीपों के मशहूर पर्यटन स्थल टेनेरीफ में दो जंबो जेट हवाई पट्टी पर ही टकरा गए, जिससे 583 लोगों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: हिमाचल की बेटी कंगना रनौत का अपमान नहीं सहेगा हिमाचल : अर्चना चौहान
1990: पश्चिम बंगाल के निंपुरा में एक यात्री बस के एक पुल से टकराकर नीचे गिरने के दौरान बिजली की तारों में अटक जाने से हुए भीषण धमाके में 41 लोगों की करंट लगने से मौत और 21 अन्य बुरी तरह झुलसे।
1998: अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने दवा बनाने वाली कंपनी पीफिजर की दवा वियाग्रा को नपुंसकता के इलाज की दवा के तौर पर इस्तेमाल करने को मंजूरी दी।
2010: भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में परमाणु प्रौद्योगिकी से लैस प्रक्षेपास्त्र धनुष और पृथ्वी 2 का सफल परीक्षण किया।
2011: जापान के फुकुशिमा में भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त परमाणु ऊर्जा संयंत्र की एक इकाई में रेडियोधर्मी विकिरण सामान्य से एक करोड़ गुना अधिक पाया गया।
2020 : देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 17 हो गई और संक्रमित मामले 724 पर पहुंचे।