
उप चुनावों के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की स्थिति होगी और मजबूत : जयराम ठाकुर
पोल खोल न्यूज़ | मंडी
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री देखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी सभी लोकसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं में चुनावों को लेकर भारी उत्साह है और इस बार भी पहले की तरह हिमाचल प्रदेश में भाजपा चारों की चारों सीटों पर जीत कर हासिल करेगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र से अभिनेत्री कंगना रनौत को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उन्होंने मंडी के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावों की रणनीति तैयार कर ली है। जयराम ठाकुर ने उम्मीद जताते हुए कहा कि लोकसभा के चुनाव और विधानसभा के उप चुनावों के बाद हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की स्थिति और मजबूत होगी।
ये भी पढ़ें : अनिवार्य सेवाओं में सेवारत व्यक्ति मतदान के दिन डाक मतपत्र से दे सकेंगे वोट
वहीं बैठक में मंडी लोकसभा क्षेत्र से कुछ भाजपा नेताओं के अनुपस्थिति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी की अपनी कुछ व्यस्तताएं हैं इस कारण कुछ नेता बैठक में नहीं आ सके। इसमें किसी तरह का मतभेद नहीं हैं। सभी नेता आएंगे और चुनावी क्षेत्र में अपनी सेवाएं देंगे। इस दौरान मंडी लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत के कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की गई है।