
आज का इतिहास : जीसैट-7: भारत का पहला रक्षा उपग्रह अपनी यात्रा पर रवाना हुआ
Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 30 अगस्त का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत एवं विश्व इतिहास में 30 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
1559: महान सम्राट अकबर के बेटे और मुगल वंश के शासक जहांगीर का जन्म।
1659: औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह को फांसी दी।
1682: ब्रिटिश धर्मसुधारक विलियम पेन को इंग्लैंड छोड़ना पड़ा। वह अमेरिका पहुंचे और पेनिसिल्वानिया की स्थापना की।
1806: न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ आखिरी बार प्रकाशित।
1836: मेलबर्न शहर की स्थापना।
1888: क्रांतिकारी कनाईलाल दत्त का जन्म।
1895: लोकसभा के अध्यक्ष रहे सरदार हुकम सिंह का जन्म।
1903: चित्रलेखा जैसी प्रसिद्ध उपन्यास के लेखक भगवतीचरण वर्मा का जन्म।
1923: हिंदी के प्रमुख गीतकार शंकरदास केसरीलाल शैलेंद्र का जन्म।
1928: रास बिहारी बोस और जवाहरलाल नेहरू ने द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना की।
ये भी पढ़ें:हिमाचल में इन उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी सस्ती बिजली
1947: भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया।
1952: भारतीय रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन।
1976: कथाकार, कहानीकार, अभिनेता जी.पी. श्रीवास्तव का निधन।
1984: अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ की पहली उड़ान।
2003: समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
2007: जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।
2008: प्रसिद्ध उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन।
2013: जीसैट-7: भारत का पहला रक्षा उपग्रह अपनी यात्रा पर रवाना हुआ।
2014: देश के प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन।
2019: एफ2 2019 स्पा फीचर रेस के दौरान एक बड़ी दुर्धना में युवा ड्राइवर एंथोइन ह्यूबर्ट का निधन।