
सगाई कार्यक्रम में लाठी, डंडे और तलवार से हमला, युवती के रिश्दार की काट दी नाक
पोल खोल न्यूज़ डेस्क | हरियाणा
हरियाणा के पानीपत में डीजे वाले बाबू ने ऐसा गाना बजाया कि बवाल हो गया। इस दौरान सगाई कार्यक्रम में लाठी, डंडे और तलवार से हमला किया गया और इसमें युवती के रिश्दार की नाक कट गई। बताया जा रहा है घायल लड़की के परिवार का दामाद है। घटना में कुल तीन लोग घायल हुए हैं और मामला पुलिस तक पहुंचा है।
मिली जानकारी के मुताबिक पानीपत की मुखिजा कॉलोनी का यह मामला है। यहां पर जाटल रोड स्थित पीपल वाली गली में सगाई की रस्में चल रही थी। इस दौरान डीजे बजाय़ा जा रहा था, महिला का आरोप है कि डीजे पर अश्लील गाना बजाया जा रहा था और इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। लड़का और लड़की पक्ष के रिश्तेदारों आपस में भिड़ गए। तीन घायलों में एक एक युवक को खानपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।
ये भी पढ़ें: हिमाचल : टीवी देखने की जिद पर मां से पड़ी डांट, बेटे ने कर ली खुदकुशी
बता दें कि मुखीजा कॉलोनी की लड़की की करनाल के तरावड़ी निवासी युवक से गुरुवार को जाटल रोड स्थित धर्मशाला में सगाई हो रही थी। यहां पर सगाई कार्यक्रम में झगड़ा हो गया। कुछ लोगों ने झगड़े को शांत कराने का प्रयास किया, कुछ देर शांति के बाद दोबारा विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि लड़की पक्ष के कुछ रिश्तेदार इस रिश्ते से नाराज थे। हालांकि, जिसके चलते उन्होंने डीजे पर गाने के बहाने से झगड़ा शुरू किया। झगड़े में लड़की पक्ष के दामाद की नाक कट गई, दोनों पक्षों से कुल 4 लोग घायल हुए हैं।
एक पक्ष की महिला ने बताया कि उसके पति और बेटे को चोट लगी है। वहीं, एक अन्य महिला गीता ने कहा कि डीजे पर गंदे गाने बजाए जा रहे थे और इसी को लेकर लड़ाई हो गई। उन्होंने बताया कि मेरे बेटे को मारा गया। महिला ने बताया कि मेरे पति की नाक तोड़ी गई है और गंडासी से हमला किया। मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमहेन्द्र ने बताया कि लड़का पक्ष के सोनीपत निवासी एक व्यक्ति की तरफ से शिकायत मिली है, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।