
प्रदेश भर के कॉलेजों में स्वीकृत 2783 सहायक आचार्य के पदों में से इतने खाली
पोल खोल न्यूज़ | शिमला
हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने की शिक्षा विभाग और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में ही कुल स्वीकृत 2,783 में से 544 सहायक आचार्यों के पद रिक्त पड़े हैं। इसमें सबसे अधिक अंग्रेजी के 70 सहायक आचार्यों के पद खाली हैं। हिंदी और कामर्स में 43-43 पद खाली पड़े हैं।
ये भी पढ़ें: बेतरतीब ढंग से नालियां बनाने पर उखड़े टौणी देवी के लोग
कॉलेजों में सहायक आचार्य के पदों पर 2023 में भर्ती हुई थी। इसके अलावा केमिस्ट्री में 38, गणित में 32, फिजिक्स में 31 बॉटनी में 28 जूलॉजी जैसे साइंस के विषय के 26 पद खाली हैं। कला संकाय में 37, इतिहास में 31,राजनीति विज्ञान में 26, भूगोल में 16, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल में 20, वोकल में 16, समाज शास्त्र में 19 पद रिक्त हैं। अन्य कॉलेजों में पढ़ाए जा रहे अधिकतर विषयों में पद खाली हैं। सिर्फ साइकोलॉजी, कामर्शियल आर्ट, पेंटिंग, कंप्यूटर साइंस, लाइफ साइंस में सभी पद भरे हैं। शिक्षा विभाग से आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में यह खुलसा हुआ है।