
ससुर के श्राद्ध पर ससुराल गए दामाद की गोली लगने से माैत
पोल खोल न्यूज़ | ऊना
ससुर के चतुर्वार्षिक श्राद्ध के लिए ससुराल गए दामाद की गोली लगने से मौत हो गई है। वहीं, रविवार देर शाम उपमंडल अंब के नैहरी खालसा में यह घटना घटी। मृतक राजेश कुमार (47) साले की बंदूक लेकर घर से निकला था। राजेश कुमार पुत्र रणिया राम कांगड़ा के ज्वालाजी के टिहरी के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी नैहरी खालसा के वार्ड नंबर पांच में अपने मायके में ही रहती थी। जबकि, राजेश सोलन जिला के बद्दी में काम करते थे। राजेश चतुर्वार्षिक श्राद्ध के लिए दस दिन पूर्व ससुराल आए थे, तब से यहीं रह रहे थे।
ये भी पढ़ें :आज सबको इकठ्ठा होकर नशे के खिलाफ जंग लड़ने का समय : उषा बिरला
रविवार शाम लगभग 6:30 बजे वह घर से अपने साले की लाइसेंसी बंदूक लेकर निकला और रात 9:00 बजे तक नहीं लौटा। पत्नी ने फोन कॉल किया लेकिन फोन नहीं उठाया। इस पर गांव के लोग ढूंढने गए तो राजेश वार्ड में एक कुएं के पास मृत पड़े थे। उनके गले के पास गोली का निशान था। अंब के थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जिस बंदूक से गोली चली है, वह भी शव के पास ही पड़ी मिली। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।