
शिमला : चलती कार पर गिरा लैंडस्लाइड का मलबा, एक की मौत, दो घायल
पोल खोल न्यूज़ | शिमला
बरसात के दौरान लैंडस्लाइड और पहाड़ी सै पत्थर गिरने के मामले समाने आने लगे हैं और यह जानलेवा होता जा रहा है। वहीं, ताजा मामला शिमला से सामने आया है। जहां रविवार को सुन्नी तहसील के दारगी के पास एक चलती कार पर अचानक पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिर पड़ा, जिससे गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि यह घटना पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए, पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार की है. जब विकास (उम्र 43) अपने दो साथियों लेखराज (उम्र 37) और नीतीश के साथ जमू गांव से चनोग की ओर जा रहा था. जैसे ही उनकी कार दाड़गी के पास पहुंची, अचानक पहाड़ी से हुए लैंडस्लाइड में भारी पत्थर कार पर गिरे और कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।
ये भी पढ़ें : प्राकृति को समर्पित निस्वार्थ भाव सेवा संगठन ने शुरू किया पौधारोपण अभियान
इस हादसे में लेखराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास और नीतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से IGMC शिमला में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है और दुर्घटना से संबंधित रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
वहीं, मृतक लेखराज की एक फाइल फोटो भी सामने आई है, जिससे उनकी पहचान की पुष्टि हुई है। स्थानीय लोगों ने हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया था, जिससे घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।
बता दें कि शनिवार को भी शिमला के कुमारसैन में एक जेसीबी ऑपरेटर की दर्दनाक मौत हुई थी। जब सड़क बहाली के दौरान पहाड़ी से मलबा गिरने से वह मशीन समेत खाई में जा गिरा। मृतक की पहचान मंडी निवासी दिनेश के रूप में हुई थी।