
-
संदीप सांख्यान ने किया आभार प्रकट……
-
अखिल भारतीय व प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आभार…. संदीप सांख्यान
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर
प्रेस को जारी बयान में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कहा कि लोकसभा व प्रदेश में उपचुनावों के चलते हुए उनको प्रदेश में कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर (मीडिया समन्वयक) के पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस के सर्वोच्च नेतृत्व, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शुक्ला, प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु, प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी व चंद्रशेखर का धन्यवाद व आभार जताया है।

संदीप सांख्यान ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी की वह इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करेंगे और कांग्रेस की योजनाओं और विचारधारा को जन-जन तक मीडिया के माध्यम से पहुंचा जाएगा और देश व प्रदेश में भाजपा और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करने में कोई कसर नहीं रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि वैचारिकता की इस लड़ाई में भाजपा की जनविरोधी नीतियों का बड़ी शालीनतापूर्वक जबाब दिया जाएगा ताकि प्रदेश का जनमानस यह समझ सके कि भाजपा और कांग्रेस की सरकारों में क्या अंतर है।



