
आज का इतिहास : दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई
POL KHOL NEWS DESK | HAMIRPUR
देश और दुनिया में 29 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
1661:चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।
1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई।
1813: अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।
1848: सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म।
1930: ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलिफोन सेवा की शुरुआत।
1939: नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
1954: प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और चीन के झाउ एनलाई ने शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के पांच सिद्धांतों पर हस्ताक्षर किए। भारत में इसे पंचशील संधि कहते हैं। यह संधि 3 जून को लागू हुई थी।
1978: अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेनाध्यक्ष लड़ाई में मारे गए हैं।
1991: बांग्लादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।
1993: पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया और जिसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा।
1999: नई दिल्ली में बारटेंडर जेसिका लाल की मनु शर्मा ने एक बार में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जेसिका लाल हत्याकांड एक चर्चित केस बना। 2006 में शर्मा को दोषी ठहराकर उम्रकैद की सजा सुनाई गई। 2011 में इस पर एक फिल्म भी बनी- ‘नो वन किल्ड जेसिका’।
2005: सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया।
ये भी पढ़ें : ऐश्वर्य भोगने वाले नेता को जनता देगी जबाब : संदीप सांख्यान
2006: पाकिस्तान ने हत्फ-6 का परीक्षण किया। 2008: भारत और ईरान के बीच 7 बिलियन डॉलर की गैस पाइपलाइन का मुद्दा एजेंडे में टॉप पर था, जब अमेरिका की प्रोजेक्ट पर आपत्तियों के बावजूद इरान के प्रेसिडेंट भारत आए थे।
2010: भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों ने डिप्लोमैट्स के बीच शांति वार्ता पर बातचीत शुरू करने पर सहमति दी। 2008 के मुंबई हमले के बाद बढ़े तनाव को शांत करने की कोशिश पहली बार दोनों देशों के नेताओं ने की।
2011: लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन का विवाह हुआ।
2020: बॉलीवड अभिनेता इरफान खान का निधन हुआ।