
-
मुसलमानों को आपकी संपत्ति बांटना चाहती है कांग्रेस : अनुराग ठाकुर
-
राजीव गांधी ने अपनी संपत्ति बचाने को बदला कानून
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र हमीरपुर के भोरंज में प्रचार के दौरान कांग्रेस पर तीखे हमले किए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता की संपत्ति को मुसलमानों में बांटना चाहती है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के हाथ के साथ विदेशी ताकतों का हाथ भी नजर आता है। ये आपके बच्चों की संपत्ति को मुसलमानों को देना चाहते हैं।
यही नहीं, अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया और कहा कि उनके पिता राजीव गांधी ने अपनी संपत्ति बचाने के लिए कानून बदला था। इंदिरा गांधी का संदर्भ लेते हुए अनुराग ने कहा कि पूर्व के कानून के अनुसार इंदिरा गांधी के देहावसान के बाद उनकी संपत्ति का 55 फीसदी हिस्सा सरकार को जाना था, लेकिन राजीव गांधी ने तब संबंधित कानून ही समाप्त कर दिया।
#WATCH | Hamirpur, Himachal Pradesh: Union Minister Anurag Thakur says, "In the Congress manifesto, along with the hand of the Congress, hands of foreign forces are also visible who want to give your children's property to Muslims, finish the nations nuclear weapons, divide the… pic.twitter.com/3dxJE6avvz
— ANI (@ANI) April 27, 2024
ये भी पढ़ें: ऐश्वर्य भोगने वाले नेता को जनता देगी जबाब : संदीप सांख्यान
वहीं, अनुराग ठाकुर के इस बयान पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजकर एक्शन की मांग की है। उल्लेखनीय है कि अनुराग ठाकुर अपने निर्वाचन क्षेत्र हमीरपुर के दौरे पर हैं और प्रचार कर रहे हैं। अनुराग ने भोरंज के बाद हमीरपुर विधानसभा में पन्ना प्रमुख सम्मेलन, आईटी सोशल मीडिया कार्यशाला, सीनियर सिटिजन संपर्क अभियान और कारोबारी संपर्क अभियान में हिस्सा लिया। भोरंज में अनुराग ठाकुर कांग्रेस पर जमकर बरसे।
Today, Anurag Thakur followed in the footsteps of the PM and the UP Chief Minister and made a most outrageous speech that violates all standards of decency and truth, apart from the EC's Model Code of Conduct itself. @INCIndia has written to the ECI to take note of the speech…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) April 27, 2024
भोरंज में अनुराग ठाकुर ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग ने कांग्रेस को घेर लिया है। इस गैंग ने कांग्रेस की विचारधारा को हाईजैक कर लिया है। कांग्रेस देश को जातिवाद और क्षेत्रवाद के आधार पर बांटने में लगी है। अनुराग ने कहा कि ये देश की जनता को तय करना है कि वो टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ जाना चाहते हैं या फिर नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने का साथ देना चाहते हैं।
अनुराग यही नहीं रुके और कहा कि ये आपको यानी जनता को तय करना है कि आपकी संपत्ति आपके बच्चों के पास रहनी चाहिए या फिर मुसलमानों को मिलनी चाहिए। अनुराग ने दावा किया कि मोदी सरकार ने मुसलमानों को उनके सभी हक दिए हैं। अनुराग ने कहा कि केंद्र सरकार ने मुसलमानों के लिए कोई कमी नहीं रखी। पक्के मकान दिए, शौचालय दिए, गैस सिलेंडर से लेकर अनाज तक दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने ये सब धर्म के नाम पर नहीं दिया, ये उनका हक था, परंतु कांग्रेस आपकी कमाई का पैसा ले जाएगी।
ये भी पढ़ें: शिमला – जंगलबैरी बस दुर्घटना पर संदीप सांख्यान ने जताया गहरा दुख
अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तीखा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने तो शादी नहीं की, इसलिए वे आपकी संतान की संपत्ति छीनना चाहते हैं। गांधी परिवार वही करता है, जो उन्हें अनुकूल लगता है। अनुराग ने कहा कि भाजपा कांग्रेस की वोट बैंक वाली राजनीति के खिलाफ है। कांग्रेस वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करती है, लेकिन भाजपा एक समान विकास की नीति में भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में अगर 25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, तो उसमें हिंदू भी हैं और मुसलमान भी हैं। अगर 4 करोड़ पक्के आवास, 13 करोड़ नल से जल, 12 करोड़ शौचालय, 11 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर, 60 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज और 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिला है तो उसमें कोई भेदभाव नहीं हुआ है। सभी को जनसंख्या के अनुपात से समान रूप से लाभ मिला है।
अनुराग ठाकुर ने जनसभा में कहा कि देश की सेना को मजबूत बनाने वाली सरकार की जरूरत है। ये जनता को तय करना है कि उसे बॉर्डर सुरक्षित चाहिए या कमजोर सेना और असुरक्षित बॉर्डर चाहिए। ये भी जनता को तय करना है कि देश को कांग्रेस के शासनकाल के आतंकवादी हमले चाहिए या मोदी के शासनकाल के सर्जिकल स्ट्राइक चाहिए? देश को भारत से परमाणु हथियार खत्म करने की वकालत करने वाला इंडी गठबंधन चाहिए या सेना को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने वाली मोदी सरकार चाहिए।
हमीरपुर में 360 डिग्री विकास
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 360 डिग्री विकास हुआ है। यहां 400 करोड़ की लागत से 300 बेड का मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है। किसने सोचा था की एक ही संसदीय क्षेत्र में एम्स भी होगा, पीजीआई भी होगा, दो-दो मेडिकल कॉलेज होंगे, केंद्रीय विद्यालय और विश्वविद्यालय, ट्रिपल आईटी, एनआईटी व हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज भी होगा। यह सब भारतीय जनता पार्टी ने संभव कर दिखाया है। इस समय धर्मशाला, पठानकोट और जम्मू के लिए फोरलेन हाईवे बन रहा है। वंदे भारत की सुविधा मिली है। फोरलेन से विकास की गति तेज हुई है। अनुराग ने दावा किया कि इस बार चार सौ पार का नारा हकीकत में बदलेगा।