आज का इतिहास : दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में आए भीषण भूकंप से 56 मरे
Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 29 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत एवं विश्व इतिहास में 29 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
1658 – औरंगजेब ने सामुगढ़ की लड़ाई में दारा शिकोह को पराजित किया।
1724 – पोप बेनेडिक्ट त्रयोदश, पिएत्रो फ्रांसिस्को ऑरसिनी का जन्म।
1727 – पीटर-द्वितीय 11 साल की उम्र में रूस का जार बना।
1790 – रोड आइलैंड ने संयुक्त राज्य के संविधान की पुष्टि की और ऐसा करने वाला 13 मूल राज्यों में से अंतिम राज्य बन गया।
1861 – हांगकांग जनरल चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना की गयी।
1874 – स्विट्ज़रलैंड में वर्तमान संविधान प्रभावी किया गया।
11906 – जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का जन्म।
ये भी पढ़ें: HIGH COURT : इस्तीफा स्वीकार करना या न करना विधानसभा अध्यक्ष का संवैधानिक अधिकार
1915 – तोफिलोब्रागा पुर्तगाल के राष्ट्रपति बने।
1947 – फ्लुगेलैग द्वीपसमूह पर एक विमान पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 25 लोग मारे गए।
1953 – एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
1959 – चार्ल्स दि गाल फ्रांस के राष्ट्रपति बने।
1970 – यूनाइटेड रुस ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1972 – अभिनेता और पृथ्वी थियेटर के संस्थापक पृथ्वीराज कपूर का निधन।
1983 – नील बोनेट ने चार्लोट मोटर स्पीडवे पर दुनिया की 24वीं दौड़ में अपनी जीत दर्ज कराई।
1987 – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन।
1990 – दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में आए भीषण भूकंप से 56 मरे।
1999 – नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना हुई।
2007 – जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।
2008 – भारतीय जनता पार्टी के नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2010 – प्रसिद्ध अमेरिकी बाल कलाकार गैरी कोलमैन का निधन।