आज का इतिहास : इजरायली सेना ने गाजा पर किया था कब्जा
Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 06 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत एवं विश्व इतिहास में 06 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
1674-छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक।
1748-पटियाला रियासत के महाराजा अमर सिंह का जन्म।
1916-अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया।
1919-फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1930-हिन्दी फ़िल्म अभिनेता सुनील दत्त का जन्म।
1967-इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया।
1968-दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री तथा भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल का जन्म।
1981-बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर जाने से क़रीब 800 लोगों की मौत।
1982-कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री डी. देवराज अर्स का निधन।
1986-कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध लेखक मस्ती वेंकटेश अयंगर का निधन 6 जून 1986 को हुआ।
ये भी पढ़ें: एमबीबीएस की पढ़ाई अधूरी रहने पर भी युवा नहीं होंगे मायूस
1988-भारतीय गायिका नेहा कक्कड़ का जन्म 6 जून 1988 को हुआ।
1988-भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे का जन्म 6 जून 1988 को हुआ।
1995-पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई।
1997-बैंकॉक में भारत, बंगलादेश , श्रीलंका एवं थाईलैंड ने ‘बिस्टेक’ नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
2001-नेपाल के शाही परिवार पर गोलियाँ दीपेन्द्र ने ही चलाई थीं, प्रत्यक्षदर्शी रिश्तेदार राजीव शाही का प्रेस में बयान।
2002-इजरायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।
2004-भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन।
2005-ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।
2007-दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक।
2008-कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली भाजपा की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया।
2020-हिंदी और बंगाली सिनेमा के जाने-माने पटकथा लेखक और निर्देशक बासु चटर्जी का निधन।