
कोई ऐसा सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं : अर्चना चौहान
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर
प्रदेश सरकार प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के नाम पर महिलाओं से भदा मजाक कर रही है। यह बात भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनावो के दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु की हर वर्ग के परिवार की सभी महिलाओं को 1500-1500 रुपये प्रति महीना देने की बात कर कांग्रेस सरकार ने सता को हासिल किया था। उन्होंने विधानसभा चुनावो के दौरान अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर महिलाओं के फार्म भरवा कर कैबिनेट में ₹1500 देने की बात कही थी।
महिलाओं ने विश्वास कर कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट दिए थे, परंतु कांग्रेस की सरकार बनने के बावजूद महिलाओं के खाते में पैसे जमा नहीं हुए उसके बाद लोकसभा चुनाव में एक बार फिर ₹1500 देने का लालच देकर महिलाओं को फॉर्म भरने में लगा दिया। महिलाओं ने पहले बोनाफाइड बनवाने में सभी संबंधित कार्यालय के चक्कर काटने शुरू कर दिए।
ये भी पढ़ें :मनमाने फैसले को लेकर अदालत में भी हो रही सुक्खू सरकार की फजीहत: राजेंद्र राणा
उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने विधानसभा व लोकसभा चुनाव हासिल करने के लिए झूठ का सहारा लेकर लोगों के साथ कुठारघात किया है। इसी तरह बिजली, पानी बिल में राजस्व रिकॉर्ड प्राप्ति पर वृद्धि कर लोगों की जेब में डाका डाला है। अर्चना चौहान ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने वायदे से पीछे हटकर लोगों के साथ छल किया है।