
पालमपुर में नहीं रुक रहा भवनों का अवैध निर्माण, नगर निगम ने अपनाया सख्त रवैया
पोल खोल न्यूज़ | कांगड़ा
नगर निगम पालमपुर के दायरे में आने वाले इलाके में अवैध भवनों का निर्माण नहीं रुक रहा है और बढ़ता ही जा रहा है। कई लोग बिना नक्शा पास करवाए भवनों का निर्माण कर रहे हैं तो कई किसी विवाद के चलते बीच में ही निर्माण कार्य करने में जुटे हैं। इसे देख अब नगर निगम ने अपना सख्त रवैया अपना लिया है। नगर निगम ने इन लोगों को फिर से नोटिस जारी किए हैं। वहीं, सूत्रों का कहना है कि नगर निगम एरिया पालमपुर, मारंडा, बनूरी समेत अन्य वार्डों में करीब 40 भवनों के अवैध निर्माण कार्य चले हुए हैं। जिन्हें अब नगर नगम ने रुकवा दिया या कई जगहों से भवन सामग्री भी उठा ली है।
ये भी पढ़ें :RTI में खुलासा : पानी के टैंकरों की जगह दिए मोटरसाइकिल व कारों के नंबर
वहीं, बड़ी बात यह है कि यह अवैध निर्माण कार्य क्यों बढ़ रहे हैं। नगर निगम ने इस बाबत नोटिस जारी कर दिए हैं। लोगों को जारी किए गए नोटिस में नगर निगम ने साफ कहा है कि वे अपने अवैध निर्माण कार्य को बंद करें। साथ ही तीन दिन के अंदर नगर निगम में अपना पक्ष रखें अन्यथा, इन लोगों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के एक्ट 1966 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, नगर निगम पालमपुर आयुक्त डाॅ. आशीष शर्मा ने बताया कि नगर निगम पालमपुर के एरिया में जो लोग अपने भवनों का अवैध निर्माण कर रहे हैं। उनको नगर निगम ने नोटिस जारी कर दिए हैं। इन लोगों ने काम बंद कर तीन दिन के अंदर अपना पक्ष नगर निगम में नहीं रखा तो उसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम अवैध निर्माण कार्यों की पहचान करने में जुटा है।