
सुजानपुर : नगर परिषद उपाध्यक्ष मुनीष गुप्ता ने अपनी ही सरकार पर लगाए भेदभाव के आरोप
बिंदिया ठाकुर | सुजानपुर
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर परिषद सुजानपुर के उपाध्यक्ष मुनीष गुप्ता ने अपनी ही कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मुनीष गुप्ता का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बातों को अनदेखा किया जा रहा है और उनके द्वारा किए गए कार्यों को जानबूझकर रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भाजपा के कुछ चुनिंदा कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दे रही है और उनके कार्यों को त्वरित रूप से पूरा किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:हिमाचल में लगेंगे 40 नए उद्योग, नाैकरी के खुलेंगे द्वार
उन्होंने निराशा व्यक्त करते हुए पूछा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ यह भेदभाव क्यों हो रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रशासन में EO सहित कई महत्वपूर्ण पद महीनों से खाली पड़े हैं, जिनकी पूर्ति न होने के कारण जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है और कई काम अधूरे पड़े हैं।
मुनीष गुप्ता ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इन खाली पदों को शीघ्र भरा जाए ताकि जनता को राहत मिल सके और रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके।