
टौणी देवी में अटल प्रेम सेवा संस्था ने तिरंगा यात्रा निकाल ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य को किया याद
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
हमीरपुर जिला के टौणी देवी कस्बे में अटल प्रेम सेवा संस्था द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन कर ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए शौर्य को याद किया गया आयोजन की अगवाई संस्था के अध्यक्ष, समाजसेवी एवं भाजपा नेता विजय बहल ने की। यात्रा के दौरान बाजार में लोगों ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाए। इस अवसर पर नारी शक्ति, युवा वर्ग, स्थानीय व्यापारी एवं आस-पास की पंचायतों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने भारतीय सेना के सम्मान में शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया।
ये भी पढ़ें : एनएच 03 की खुदाई से मकानों की नीवें हिली, डंगे लगाने से परहेज कर रही निर्माण कंपनी
विजय बहल ने अपने संबोधन में कहा कि जब देश का जवान सीमा पर तैनात रहता है, तभी हम सभी अपने घरों में सुरक्षित जीवन जी पाते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा जब-जब भारत पर हमला किया गया, भारतीय सेना ने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारतीय सेना की कार्यवाही ने एक बार फिर यह साबित किया कि भारतीय सेना न किसी से डरती है और न झुकती है। मोदी सरकार की नीतियों के अंतर्गत अब सेना को आतंकियों के खिलाफ पूरी छूट मिली हुई है और सेना सीमा पार भी आतंकवादियों के अड्डे ध्वस्त कर सकने में सक्षम है।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भी अपने विचार रखे और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों के साथ यात्रा का समापन किया। इस आयोजन में विजय बहल, विरेंद्र ठाकुर, अनिल शर्मा, कपिल मोहन शर्मा, जोगिंदर सिंह, हरनाम चंद शर्मा , मेहर सिंह चौहान, ईश्वर दास, निशांत ठाकुर, अमरदीप राणा, अजय ठाकुर , सुमन देवी, सिमरो देवी, अनु देवी, और राज कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।