
आपदा प्रभावितों के लिए आगे आया महिला मंडल भटेरा, प्रभावित परिवारों को पहुंचाई नगद राशि
बिंदिया ठाकुर | सुजानपुर
प्रदेश के मंडी जिला में आपदा से भारी नुकसान हुआ है समाज का हर वर्ग उनकी सहायता के लिए आगे आया है तन मन धन के साथ लोगों ने प्रभावित परिवारों की सहायता की है। इसी कड़ी में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महिला मंडल भटेरा की महिलाओं ने आपसी एवं गांव के लोगों के सहयोग से करीब 22120 की राशि इकट्ठी करके आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई है। महिला मंडल की प्रधान सावित्री देवी एवं अन्य सहयोगी सदस्यों ने यह राशि भाजपा महिला मोर्चा मंडल सुजानपुर की पूर्व में महामंत्री रही अंजू राणा के हवाले की है।
अंजू राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 22120 की राशि भटेरा महिला मंडल की सदस्यों ने गांव के लोगों के माध्यम से इकट्ठी करके आपदा प्रभावित परिवारों को भेजने के उद्देश्य से हमें भेंट की है। अब इस राशि को व्यापार मंडल सुजानपुर के सहयोग से प्रभावित परिवारों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुजानपुर व्यापार मंडल के राज्य प्रतिनिधि गौरव जैन को यह राशि भेज दी गई है क्योंकि सुजानपुर व्यापार मंडल लगातार प्रभावित परिवारों तक पहुंच रहा है जरूर का सामान एवं अन्य सहायता राशि प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने का पुनीत कार्य कर रहा है। जिसके चलते अब यह राशि उनके माध्यम से प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जाएगी।
अंजू राणा ने महिला मंडल की तमाम सदस्यों गांव के लोगों सहित व्यापार मंडल सुजानपुर के तमाम पदाधिकारीयो का आभार एवं धन्यवाद किया है कि इस विपदा की घड़ी में हर कोई प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और उनकी सहायता के लिए हर कोई आगे आया है।