Pol Khol News Desk
देश और दुनिया में 02 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत और विश्व के इतिहास में 02 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1804 – नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।
1848 – फ्रांस जोसेफ प्रथम ऑस्ट्रिया के सम्राट बने।
1911 – जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा,रानी बनें।
उनके बंबई (अब मुम्बई) आगमन की याद में ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया।
1942 – पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई जिसे बाद में श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया।
1960 – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और वर्तमान भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का जन्म।
1965 – सीमा सुरक्षा बल की स्थापना हुई।
1971 – संयुक्त अरब अमीरात ने ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
ये भी पढ़ें: HC की चेतावनी के दो दिन बाद विभाग से जारी किए आर्डर, जेल के डर से 2008 से TGT रेगुलर
1976 – फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।
1989 – विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।
1995 – बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा।
1999 – भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।
2002 – प्रशान्त महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ ‘विडस्टार’ से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
2005 – पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।
2006 – फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल।
2007 – पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाया।
2008 – पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।
2009 – ब्रिटिश के एक वरिष्ठ न्यायाधीश ने एक कशित ब्लैकमेलर को खोजने में मदद की अपील के बाद विकिपीडिया को इसकी गोपनीयता का उल्लंघन करने की आज्ञा दी।
ये भी पढ़ें: Taste Of Himachal : शाम के खाने को लाजबाब बना देगी ये पहाड़ी डिश
2010 – फिलीपींस में सरकार और नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट के विधायकों के बीच शांति की सिफारिश की गई।
2012 – उत्तरपूर्वी चीन कके हेइलोंगजियांग प्रांत के एक कोयला क्षेत्र में बाढ़ के कारण 16 खनिक भूमिगत हो गए।
2014 – रेड क्रॉस के अनुसार, उत्तर पूर्वी केन्या में अल-शबाब आतंकवादियों का एक हमला कम से कम 36 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार है।
2014 – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता देवेन वर्मा का निधन।
2016 – ओकलैंड में एक नृत्य पार्टी के दौरान आग से 36 लोग मारे गए।