
Neha Verma | Hamirpur
अरबी के पत्तों की भाजी बहुत ही कम चीज़ों में बनकर तैयार हो जाती है। इसमें खट्टा डालने की जरुरत भी नहीं पढ़ती और यह जल्दी बन भी जाती है। यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे आप गरम गरम चावल या रोटी के साथ परोस सकते है।
सामग्री
- 10 अरबी के पत्ते
- 2-3 चम्मच तेल
- 2 लहसुन की कली बारीक कटा
- 1-2 सूखी लाल मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- 1/2 कप पानी
ये भी पढ़ें: Taste Of Himachal: बनाए कच्चे पपीते की सब्जी
बनाने का तरीका
- सबसे पहले अरबी के पत्तों को धो ले। अब सभी पत्तों को काट ले।
- अब कडाही मे तेल डालकर गरम करे। तेल के गरम होते ही बारीक कटा लहसुन और लाल मिर्च डालें।
- अब अरबी के पत्तों को डालकर चलाए और पानी डालकर ढंक दे।
ये भी पढ़ें: मंडल राजा, जालि सेको, तालि ताजा…हिमाचल से लगभग विलुप्त ही हो गया कोदरा
- 5 मिनट बाद नमक डालकर भूनें सभी पत्ते एकदम मक्खन जैसा सॉफ्ट हो जाएगा जब यह चटनी की तरह हो जाए और पानी सुख जाए तब गैस बंद कर दे।
- अरबी के पत्तो की सांग या भाजी बनकर तैयार है इसमे खट्टा बिलकुल नही पडता है और यह गले मे खुजलाता भी नही।