Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 20 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है : –
1757 : क्लाइव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।
1780- ब्रिटेन ने हालैंड के खिलाफ युद्ध की घाेषणा की।
1880- ब्रिटेन, आस्ट्रिया, फ्रांस और रूस ने बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।
1924 : जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की समय से पहले जेल से रिहाई।
1928- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ मोतीलाल वोरा का जन्म।
1942 : कलकत्ता पर जापानियों का पहला हवाई हमला।
1951: पहली बार न्यूक्लियर पावर रिएक्टर से अमेरिका में बिजली बनाई गई।
1951: ओमान ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।
ये भी पढ़ें:केंद्रीय विद्यालय नादौन में अंडर-17 में काव्यांशी शर्मा चुनी सर्वश्रेष्ठ एथलीट
1955 : भारतीय गोल्फ यूनियन की स्थापना।
1959: भारतीय गेंदबाज जासू पटेल ने कानपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन देकर नौ विकेट लिए।
1960: उत्तराखंड के आठवें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्म।
1963: जर्मनी में बर्लिन की दीवार को पहली बार पश्चिमी बर्लिन के लोगों के लिए खोला गया।1971 : जनरल याह्या खां ने पाकिस्तान का राष्ट्रपति पद छोड़ा, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।
1973 : यूरोपीय देश स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत।
1985 : तिरूपति में भगवान वेंकटेश्वर को रत्नजड़ित मुकुट पहनाया गया, जिसकी कीमत उस समय 5.2 करोड़ रूपए आंकी गई।
1988 : भारतीय संसद ने संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।
1990 : भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमला नहीं करने पर सहमत हुए।1998: बिल क्लिंटन और कैनेथ स्टार को टाइम मैगजीन ने पर्सन ऑफ द इयर घोषित किया।
1999 : पुर्तगाल ने मकाउ क्षेत्र चीन को सौंपा।
2007 : पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।
2010- भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री नलिनी जयवंत का निधन।