
Pol Khol News Desk | Hamirpur
नया साल 2024 आ गया है। नया साल हर किसी के लिए नई उम्मीद और नई संभावनाएं लेकर आता है। हर कोई खुद को और खुद के लाइफ को पहले से अच्छा और सुखद बनाने की सोचता है। इसी वजह से हर कोई इसे लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड रहता हैं।
किसी भी तरह की तरक्की के लिए मेहनत करना तो बहुत जरूरी होता ही हैं। उसके बिना आपको कोई भी सफलता नहीं मिल सकती हैं, लेकिन अगर आप इस मेहनत के साथ कुछ खास धार्मिक उपाय करेंगे तो आपकी सफलता में चारचांद लग सकते हैं। कुछ खास उपाय जिससे आपका साल 2024 और भी बेहतर बन सकता है। साथ ही कपूर से जुड़े कुछ उपाय के बारे में बताएंगे जिसको करने से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और कोई नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं करेगी।
ये भी पढ़ें: Taste Of Himachal : लंच या डिनर में बनाएं भरवां करेले
मां लक्ष्मी उपाय
साल 2024 के पहले दिन आप मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा कर सकते हैं। इससे माता आपसे प्रसन्न हो सकती हैं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने से आपको पूरे साल पैसों की कोई दिक्कत नहीं होगी। खास मौकों पर भी मां को याद करना ना भूलें। धन-धान्य, समृद्धि की परेशानी से जूझ रहे लोगों को माता की नियमित रूप से अराधना करनी चाहिए।
महादेव उपाय
नए साल 2024 का पहला दिन सोमवार है। ये एक अच्छा संकेत हैं कि साल की शुरूआत हफ्ते के पहले दिन से हो रही है। सोमवार का दिन खासतौर से महादेव का माना जाता है। इस दिन उनको याद करके पूजा करने से आपके ऊपर महादेव की कृपा होगी और आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी। खास उपाय करने के लिए गंगाजल में काला तिल डालें और इससे भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
नेगेटिव एनर्जी दूर करने के कपूर के उपाय
- अगर आपको आर्थिक तंगी लगी रहती है तो फिर आप शुक्रवार को गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रख दीजिए फिर शाम के समय इसे जला दीजिए। यह उपाय करने से सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी कारोबार में आने वाली। वहीं, अगर आपके हर काम में बाधा आती है तो फिर आप रोज घर में सुबह शाम कपूर जलाएं, इससे घर का वातावरण शुद्ध रहता है। घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
ये भी पढ़ें: Temple Of Himachal : हर 12 साल बाद इस शिवलिंग पर गिरती है बिजली
- वहीं, अगर वास्तु दोष है तो फिर आप घर के उस हिस्से में कपूर जलाएं जहां वास्तु दोष है। वहां कपूर जलाकर रखें। जब कपूर पूरा जल जाए तो आप दोबारा से जलाकर रख दीजिए। आपको रोज रात में बुरे सपने आते हैं तो फिर सोने से पहले कमरे में कपूर जलाएं. इससे डरावने सपने आने बंद हो सकते हैं।
- आप तरक्की के लिए भी कपूर का टोटका अपना सकते हैं। आप दिन में तीन बार घर में कपूर जलाएं। इससे सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। जिन लोगों को नीद नहीं आती है, उन्हें बेडरूम में कपूर जलाकर सोना चाहिए। इससे रात में नींद के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। भाग्योदय के लिए आप नहाने के पानी में कुछ बूंद कपूर के तेल की डालकर नहाएं. इससे भाग्य अच्छा होगा।
ये भी पढ़ें: Temple Of Himachal : नैना देवी मंदिर में माता आज भी करती है कई चमत्कार