मुख्यमंत्री बजट में सभी वर्गों को संतुष्ट करने का प्रयास करेंगे। जानें अपडेट्स….
12:41 PM, 17-FEB-2024
मनरेगा कामगारों की दिहाड़ी 300
मुख्यमंत्री ने मनरेगा कामगारों की दिहाड़ी 240 से बढ़ाकर 300 रुपये करने की घोषणा की। 60 रुपये बढ़ाई गई। यह एक ऐतिहासिक बढ़ोतरी है। वित्त वर्ष 2024 में पांच हजार गांवों को खुले में शौच मुक्त घोषित किया जाएगा। 1 अप्रैल से राशनकार्ड धारक उपभोक्ता डिपुओं में कोई भी खाद्य तेल प्राप्त कर सकेंगे। एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाली मनरेगा महिला कामगारों को मकान बनाने के लिए तीन लाख की सहायता दी जाएगी।
पंचायती राज संस्थाओं सदस्यों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की।
जिला परिषद अध्यक्ष 24000
जिला परिषद उपाध्यक्ष 18000
सदस्य 7800
पंचायत समिति अध्यक्ष 11500
उपाध्यक्ष 8400
सदस्य 7200
प्रधान पंचायत 7200
उपप्रधान 4800
सदस्य 750
नगर निगम महापौर 24000
उपमहापौर 18000
पार्षद 8300
नगर परिषद अध्यक्ष 10000
उपाध्यक्ष 8400
पार्षद 4200
प्रधान नगर परिषद 8400
उपप्रधान 6600
सदस्य 4200
12:28 PM, 17-FEB-2024
दो नई योजनाओं की घोषणा
सुक्खू ने मुख्यमंत्री सुख अरोग्य योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के आयकर नहीं देने वाले व पेंशन नहीं लेने वालों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना की भी घोषणा की गई। इसके तहत सभी विधवाओं के 27 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों, जिनकी सभी स्रोतों से आय एक लाख से कम है, की शिक्षा से संबंधित खर्चसरकार वहन करेगी। वहीं, 18 साल से कम आयु के बच्चों को एक हजार प्रति माह आरडी के रूप में खाते में जमा करेगी। सभी महिलाओं का स्वास्थ्य बीमा का प्रीमियम सरकार वहन करेगी।
12:29 PM,17-FEB-2024
दिव्यांग बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए पहली बार प्रयास
कंडाघाट में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर दिव्यंजन खोला जायेगा। इसमें बच्चों के रहने, खेलने सहित अन्य सभी सुविधाएं होंगी। 0 से 27 साल के बच्चे इसमें पढ़ सकेंगे। उनके लिए रहने का इंतजाम नहीं होगा परंतु उन्हें किराया उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु वाले वे लोग जो कर मुक्त हैं उन्हें सभी स्वास्थ्य योजनाएं मुफ्त मिलेंगी जिसमें मुफ्त चिकित्सा सुविधा आरंभ होगी।
12:25 PM,17-FEB-2024
छात्रों को मिलेगा स्वच्छ पानी
प्रदेश के स्कूलों में बच्चों को स्वच्छ जल के लिए 8 लाख 50 हजार पानी की बोतल उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई। स्कूलों में खेल व व्यायाम के लिए एक पीरियड अनिवार्य होगा। वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में डिप्लोमा कोर्स की भी शुरुआत होगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि तकनीकी शिक्षा पर 330 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
12:20 PM,17-FEB-2024
छह हजार नर्सरी शिक्षकों की होगी भर्ती
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी अब स्कूली बच्चों को पढ़ाएंगी। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, शिक्षकों को डाक से राहत मिलेगी राहत। अब वे सिर्फ विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। कन्या व छात्र स्कूल मर्ज होंगे। प्रदेश में छह हजार नर्सरी शिक्षकों की भर्ती होगी।
12:19 PM, 17-FEB-2024
तीन अटल आदर्श विद्यालय को क्रियाशील किया जाएगा। अटल आदर्श विद्यालय व डे बोर्डिंग स्कूलों के कर्मचारियों का एक विशेष कैडर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 10 राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण की घोषणा की। तकनीकी शिक्षा के लिए 330 करोड़ का बजट प्रस्तावित है।
12:15 PM,17-FEB-2024
स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 3415 करोड़ रुपए प्रस्तावित
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीजीआई सेंटर ऊना के सभी लंबित कार्य जल्द पूरे होंगे और सभी के आभा कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को अब एक्स रे की सुविधा निजी अस्पतालों के जरिए मिलेगी। सीएम ने स्वास्थ्य क्षेत्र में 3415 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए हैं।
12:07 PM, 17-FEB-2024
हमीरपुर में बनेगा कैंसर संस्थान
सीएम सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में कैंसर संस्थान की स्थापना होगी। 100 करोड़ से यहां स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट स्थापित होगा। ICMR की मदद ली जाएगी और बढ़ते कैंसर के मरीजों के कारणों का भी पता लगाया जाएगा।