पोल खोल न्यूज़ डेस्क | शिमला
हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर रहे हैं। इससे पहले गुरुवार 15 फरवरी को मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट और शुक्रवार 16 फरवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया है। आज मुख्यमंत्री कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर रहे। हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 14 फरवरी राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ था। बजट सत्र का समापन 29 फरवरी को होगा।
12:15 PM, 17-FEB-2024
हर पंचायत स्तर पर बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय
12:08 PM, 17-FEB-2024
अंग्रेजी माध्यम से पढ़ सकेंगे विद्यार्थी
12:01 PM, 17-FEB-2024
हर जिले में इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब
57 लाख लोगों के डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाए गए हैं। जल्द इस काम को पूरा किया जाएगा। प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में निजी क्षेत्र के सहयोग से एक्स-रे की सुविधा दी जाएगी। 2026 के अंत तक हर जिले में इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब खोले जाएंगे।
11:56 AM, 17-FEB-2024
नौ हेलीपोर्ट विकसित किए जाएंगे, पर्यटकों को स्कॉईवाक की सुविधा मिलेगी
चार नई ट्रांसमिशन लाइन बनाई जाएंगी। कांगड़ा जिले के पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की अधिसूचना जारी कर दी है। भू-अधिग्रहण कार्य जल्द पूरा होगा। प्रथम चरण में नौ हेलीपोर्ट विकसित किए जाएंगे। इनकी व्यावहारिकता रिपोर्ट मिल चुकी है। प्रति हेलीपोर्ट 13 करोड़ से इनका निर्माण होगा। सभी होम स्टे यूनिट को पर्यटन एक्ट के अधीन लाया जाएगा। पर्यटकों को स्कॉईवाक की सुविधा मिलेगी।
11:51 AM, 17-FEB-2024
2026 तक हिमाचल को पहला हरित ऊर्जा राज्य बनाया जाएगा
2026 तक हिमाचल को देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनाया जाएगा। प्रदेश में मार्च 2024 तक के अंत तक पेखुवाला स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सोलन पावर प्लांट को शुरू कर दिया जाएगा। घरों की छतों पर चरणवद्व तरीके से रूफ टॉफ सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।
11:46 AM, 17-FEB-2024
बागवानी उत्कृष्टता केंद्र खोला जाएगा, यूनिवर्सल कार्टन लागू होगा
बागवानी क्षेत्र में 300 करोड़ के विकास कार्य होंगे। 12 करोड़ से बागवानी उत्कृष्टता केंद्र खोला जाएगा। दो फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किए जाएंगे। इस सेब सीजन से सेब पैकिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन की व्यवस्था लागू होगी।
11:39 AM, 17-FEB-2024
नई मंडियों का निर्माण किया जाएगा
2024-25 में नई मंडियों का निर्माण किया जाएगा। मंडियों को अपग्रेड करने के साथ डिजिटाइज्ड भी किया जाएगा। वेब आधारित कृषि पोर्टल बनाया जाएगा। उत्कृष्टता केंद्र सब्जी पौधे केंद्र खोला जाएगा। 1 अप्रैल से गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 38 से बढ़ाकर 45 रुपये प्रति किलो, जबकि भैंस के दूध का खरीद मूल्य 55 रुपये करने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दूध खरीद करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य है। यदि खुले बाजार में ज्यादा दाम मिलता है तो पशुपालक इसे बाजार में बेचने के लिए स्वतंत्र होगा। 1 अप्रैल से एपीएमसी द्वारा ली जाने वाली फीस दुग्ध सोसाइटियों के लिए माफ की जाएगी। दूध प्रसंस्करण केंद्रों पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दाड़लाघाट में कृत्रिम गर्भाधान केंद्र खोला जाएगा। गोवंश के लिए 1200 रुपये प्रति गोवंश अनुदान मिलेगा।
11:36 AM, 17-FEB-2024
देश में पहली बार दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य
एक अप्रैल 2024 से गाय दूध का न्यूनतम 45 रुपये। भैंस का दूध 38 से बढ़ाकर 55 रुपये प्रति किलो। दूध खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य। देश में पहली बार दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य।
11:28 AM, 17-FEB-2024
सुक्खू ने कहा कि केंद्र से 22604 हजार करोड़ रुपए प्राप्त होने हैं। प्रति व्यक्ति आय 2,35,199 रहने का अनुमान है। सीएम ने कहा कि कृषि क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए 680 करोड़ की राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्टअप योजना की घोषणा की। इसके तहत सरकार किसानों से गेहूं और मक्की कगो 40 रुपये प्रतिकिलो की दर से खरीदेगी।
11:21 AM, 17-FEB-2024
आबकारी पॉलिसी में बदलाव से 360 करोड़ की आय
सीएम ने कहा कि हरित ऊर्जा में निवेश व रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। कहा कि इस बजट के माध्यम से आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना की गई है। 2032 तक इस परिकल्पना को साकार किया जाएगा। वर्तमान सरकार ने संसाधनों की कमी के कारण विकास को धीमा नहीं होने दिया। राज्य आबकारी पॉलिसी में बदलाव से 360 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी अपेक्षित है।
11:13 AM, 17-FEB-2024
हिमाचल को ऊर्जा राज्य बनाया जाएगा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 2024-25 के बजट अनुमानों को प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 4 हजार से अधिक बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में अपनाया गया है। राजस्व विभाग में विशेष अदालतों का आयोजन किया गया। वन मंजूरी की प्रक्रियाओं को सरल किया गया। जाठिया देवी में एक अत्याधुनिक टाउनशिप बनाया जाएगा। 31 मार्च तक हिमाचल को ऊर्जा राज्य बनाया जाएगा।