
आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाकर भाजपा और माकपा ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
पोल खोल न्यूज़ | शिमला
सुख समृद्धि योजना फर्म से इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू की फोटो हटाने के बाद अब फॉर्म जमा करने की प्रकिया को अभी होल्ड किया गया है। महिलाओं से 1500 रुपए की पेंशन के लिए भरे जा रहे फॉर्म की प्रकिया पर रोक लगाने को कहा गया है। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा विधायकों के साथ राज्य सरकार की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के फॉर्म भरने की प्रक्रिया को तुरंत रोकने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग को ज्ञापन सौंपा। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तरह इस बार के लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश की मातृ शक्ति को ठगने का प्रयास कर रही है। विधानसभा में कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश की 18 से 60 की महिलाओं को हर महीने 1,500 देने का गारंटी दी और फॉर्म भी भरवा लिए। सरकार बन गई, इसके बाद सब खामोश बैठे रहे।
आज प्रदेश भाजपा विधायक दल के साथ हिमाचल प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर कांग्रेस सरकार द्वारा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस सरकार चुनाव के दौरान नारी शक्ति योजना, जिसमें मातृ शक्ति को 1500 रुपये दिये जाने वाले फॉर्म भरवा रही है। जिसमें… pic.twitter.com/z4kJp9CdfN
— Jairam Thakur (मोदी का परिवार) (@jairamthakurbjp) March 19, 2024
ये भी पढ़ें : बीएड कालेज तरक्बाड़ी में किया गया खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन
अब लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के दौरान भी कांग्रेस की ओर से फिर से मुख्यमंत्री सुक्खू और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फोटो लगे फॉर्म प्रदेश की महिलाओं से भरवाए जा रहे हैं। एक बार फिर से चुनाव में मातृ शक्ति के साथ धोखाधड़ी करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसे चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग से तत्काल प्रभाव से रोक लगने की मांग की है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। इस संबंध में लिखित शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी से करते हुए फॉर्म भरवाने पर रोक लगाने की मांग की है। उधर, माकपा नेताओं की ओर से भी विभिन्न मुद्दों को लेकर एक ज्ञापन मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा गया।
भाजपा बनी ‘काम रोको’ पार्टी, माताओं-बहनों की आर्थिक मदद रोकने की कोशिश: सुक्खू
वहीं, मुख्यमंत्री सुक्खू ने सोशल मीडिया पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में लिखा- भाजपा ‘काम रोको’ पार्टी बन चुकी है। राजस्थान में सरकार बनते ही ओपीएस रोक दी। हिमाचल में ओपीएस रोकने के लिए सरकार गिराने की कोशिश की। अब माताओं-बहनों को आर्थिक मदद रोकने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। पैसा फेंको, सरकार गिराओ, काम रोको की संस्कृति हिमाचल में नहीं चलेगी।
भाजपा 'काम रोको' पार्टी बन चुकी है। राजस्थान में सरकार बनते ही OPS रोक दी। हिमाचल में OPS रोकने के लिए सरकार गिराने की कोशिश की। अब माताओं-बहनों को आर्थिक मदद रोकने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।
पैसा फेंको, सरकार गिराओ, काम रोको की संस्कृति हिमाचल में नहीं चलेगी।
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) March 19, 2024