
आज का इतिहास : भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना
Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 01 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत एवं विश्व इतिहास में 01 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
1852-सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘सिंध डाक’ नामक डाक टिकट जारी किया गया।
1891-भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा का जन्म।
1927-भारत के 8वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का जन्म।
1959-जम्मू कश्मीर के दूसरे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का जन्म।
1960-घाना अफ्रीका का एक प्रजातंत्र राज्य है, जिसे एक जुलाई को गणराज्य घोषित किया गया।
1964-भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना।
1990-पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में मान्यता।
1991-बारसा संधि भंग की गयी।
ये भी पढ़ें: एचआरटीसी की लग्जरी बसों में आज से सफर महंगा, NH-5 पर भी बढ़ा टोल
1995-अमेरिका ने ताईवान के ख़िलाफ़ लगाये गये प्रतिबंध को हटाया।
1996-आस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू।
1997-देश की पहली साइंस सिटी कोलकाता में स्थापित की गई।
1999-भारतीय सेना के जांबाज सैनिक आबिद खान का निधन।
2000-लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।
2004-आसियान ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने हेतु आस्ट्रेलिया से समझौता किया।
2006-अमेरिकी संसद की समितियों ने भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की।
2007-दलाईलामा के मुद्दे पर चीन के अधिकारियों के साथ तिब्बत के दूतों की वार्ता प्रारम्भ।
2008-गाजापट्टी के फलस्तीनी विद्रोहियों ने दक्षिणी इजरायल पर रॉकेट दागा।
2017-भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।