
लघु भारती उद्योग चंडीगढ़ ने आयोजित किया उद्यमी सम्मेलन, दिया व्यापारियों के हक में किये गए कार्यों का विवरण
पोल खोल न्यूज़ | चंडीगढ़
लघु भारती उद्योग, चंडीगढ़ इकाई द्वारा उद्यमी सम्मेलन का आयोजन एक निजी होटल में किया गया। जिसमें लघु भारती उद्योग, चंडीगढ़ इकाई द्वारा व्यापारियों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए किये गए कार्यों का विवरण दिया गया। यह आयोजन लघु भारती उद्योग, चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष अवि भसीन के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। सम्मेलन में जॉइंट फोरम इंडस्ट्री, चंडीगढ़ के बैनर तले विभिन्न व्यापारियों की एसोसिएशन के अध्यक्ष भी उपस्थित थे।
सम्मेलन में मुख्यातिथि के तौर पर लघु भारती उद्योग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद धूमल ने शिरकत की तथा डीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
ये भी पढ़ें :विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री के बयान पर किया पलटवार……
इस सम्मेलन में व्यापारियों ने उद्योग में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। अवि भसीन ने उपस्थित व्यापारियों को बताया कि व्यापारियों की उद्योग से जुड़ी कई समस्याओं को लघु भारती द्वारा सुलझाया गया है जबकि कुछ अन्य समस्याएं अभी शेष हैं, जिनका समाधान जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को हल करने की प्रतिबद्धता अभी कायम है और भविष्य में भी सदैव प्रयासरत रहेगी।
लघु भारती उद्योग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद धूमल ने अपने संबोधन में कहा कि चंडीगढ़ इकाई द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को उनसे अवगत करवाया गया था। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि चंडीगढ़ उद्योग से जुड़ी समस्याओं को केन्द्र सरकार के समक्ष दोबारा रखा गया है जिसका समाधान जल्द कर दिया जाएगा।