आज का इतिहास : ऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया
Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 13 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत एवं विश्व इतिहास में 13 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
1534- ऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया।
1645- अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
1771- ब्रिटेन के विख्यात नाविक जेम्ज़ कुक की पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध की ऐतिहासिक खोज-यात्रा तीन वर्ष के बाद समाप्त हुई।
1772- कैप्टन जेम्स कुक ने दक्षिणी सागर की दूसरी यात्रा शुरु की।
1803- राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया।
1832- हेनरी स्कूलक्रॉफ्ट ने मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की।
1863- न्यूयार्क में सिविल वार ड्रॉफ्ट के विरोधियों के दंगे में एक हजार से अधिक लोग घायल हुए।
1878- बर्लिन कांग्रेस ने यूरोपीय शक्तियों के बीच बाल्कन देशों का बँटवारा किया।