
देश और दुनिया में होली के दिन सोने ने बनाया रिकॉर्ड, जाने आज का सोने का भाव
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर/ नई दिल्ली
होली के दिन सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल देखने को मिला है। न्यूयॉर्क के कॉमेक्स वायदा बाजार में सोने की कीमत पहली बार 3,000 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई है। आज शनिवार 15 मार्च को सोना महंगा हुआ है। 10 ग्राम सोने के कीमत 1000 रुपये तक बढ़ी है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 89,900 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 82,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। 10 ग्राम सोने का भाव जल्द 90,000 रुपये पहुंच जाएगा। जाल एक किलोग्राम चांदी का दाम 1,03,000 रुपये के स्तर पर है। वहीं, 15 मार्च 2025 को चांदी का रेट 1,03,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चांदी के भाव में भी तेजी रही।
दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट
15 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 82,640 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,940 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 82,310 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। देश के अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया।
मार्च 2025 में वृद्धि: 5% की बढ़त
वर्तमान साल में सोने की कीमत लगभग 14% बढ़ चुकी है। पिछले साल के अंतिम कारोबारी दिन यह कीमत 77,456 रुपये प्रति दस ग्राम थी, जो अब तक 10,854 रुपये (14.01%) की वृद्धि दर्ज कर चुकी है।
ये भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट
सोने की कीमतों में तेजी के पीछे कारण
रूस-यूक्रेन युद्ध और मध्य पूर्व में अस्थिरता से निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा है। अमेरिका ने यूरोपियन वाइन पर 200% टैरिफ लगाया, जिससे ट्रेड वार शुरू हो गया और सोने की मांग बढ़ी। अमेरिका और भारत दोनों में महंगाई दर में गिरावट आई है, जिससे गोल्ड की कीमतों को सपोर्ट मिला। बाजार की अस्थिरता के चलते निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने को प्राथमिकता दी। विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक स्थितियों को देखते हुए आने वाले समय में भी सोने की कीमतों में और वृद्धि हो सकती है।
कैसे तय होती है देश में सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये के कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।