
होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक समेत तीन गिरफ्तार
पोल खोल न्यूज़ | कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार के आरोप में संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पालमपुर के लोअर मैंझा में एक होटल में देह व्यापार चल रहा था।
ये भी पढ़ें :Himachal: बीपीएल परिवारों के चयन के लिए तय किए नए मापदंड
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापा मारा। इस दाैरान होटल से दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जिनसे देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में होटल संचालक समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पिछले कई दिनों से होटल में देह व्यापार चल रहा था। एमसी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।