
हिमाचल में आई आपदा से हुई मौतों पर शांता कुमार दुखी, कहा- इतनी भयंकर आपदा पहले कभी नही देखी
पोल खोल न्यूज | पालमपुर/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश में हो रही प्राकृतिक प्रकोप से मौतों से पूर्व सीएम एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि चम्बा में नई शादी के बाद पत्नी पहली बार मायके गई, पांच दिन के बाद पति उसको लेने ससुराल गया। रात को भूस्खलन हुआ मकान पर चटटान गिरी और मेंहदी लगे हाथों समेत नव विवाहिता पति पत्नी की जिन्दगी समाप्त हो गई। इसी प्रकार के दर्दनाक समाचार रोज पढ़ने को मिल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: हिमाचल : पुराने नियमों से ही होगी 14 मई तक विज्ञापित पदों पर जॉब ट्रेनी भर्ती
मंडी जिला की सराज घाटी को लेकर भी शांता कुमार चिंतित दिखे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास की यह सबसे बड़ी आपदा है। छोटे से हिमाचल प्रदेश में 135 लोग मर चुके है 30 लापता है और सैकड़ों घायल है। 90 वर्ष की आयु में मैंने इतनी भयंकर आपदा पहले कभी नही देखी और न सुनी थी।
उन्होने विशेष आग्रह किया है कि हिमाचल प्रदेश के सातों सांसद प्रधानमंत्री मोदी को मिले और विशेष नहीं अति विशेष राहत के लिए आग्रह करें।