
सरकाघाट : खेतों में गिरी यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस, कई घायल
पोल खोल न्यूज़ | सरकाघाट
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सरकाघाट उपमंडल में मसेरन के पास तरांगला में सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) बस अनियंत्रित होकर नीचे माैजूद खेतों में जा गिरी। हादसे के दाैरान बस में करीब 20 से 25 सवारियां माैजूद थीं।
ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में एनएच समेत 312 सड़कें अभी बंद, जानें मौसम का हाल
वहीं, सूचना मिलते ही डीएसपी सरकाघाट व पुलिस थाना की टीम माैके के लिए रवाना हुई। घायलों को एंबुलेंस से सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में जुटे हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका।
उधर, जिला चंबा के मंडून गांव में बीती रात को एक शिक्षक की सड़क हादसे में माैत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी अनियंत्रित होकर टीन की छत पर गिर गई। हादसे में खेम राज पुत्र बृजलाल निवासी बुंदेडी की माैत हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है।