
Pol Khol News desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 04 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत और विश्व के इतिहास में 04 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1748 – नमकों पर शोध करने वाले फ्रांस के रसायन शास्त्री बर्टले का जन्म।
1791 – दुनिया का पहला रविवार का अखबार द ऑब्जर्वर लंदन में प्रकाशित हुआ।
1796 – बाजीराव द्वितीय पेशवा नियुक्त हुए।
1829 – वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा समाप्त की।
1833 – आर्थर तप्पान द्वारा फिलाडेल्फिया में अमेरिकी एंटी-स्लेवरी सोसाइटी गठित की गई।
ये भी पढें: Temple Of Himachal : जानें चामुंडा देवी मंदिर का इतिहास
1859 – मेकटेब-ए मुल्कियाय स्कूल ओटोमन साम्राज्य में स्थापित किया गया।
1860 – गोवा में मारगाव के निवासी अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि पाने वाले पहले भारतीय थे।
1881 – लॉस एंजिल्स टाइम्स का पहला संस्करण प्रकाशित।
1910 – हिन्दी सिनेमा के अभिनेता मोतीलाल का जन्म।
1919 – पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल का जन्म।
1952 – इंग्लैंड में कोहरे की घनी परत छाने के कारण हजारों लोगों की मौत।
1959 – भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर किया गया।
1963 – अभिनेता जावेद जाफरी का जन्म।
ये भी पढें: आज का इतिहास : भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मिली थी मंजूरी
1967 – देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण किया गया।
1996 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान ‘मार्स पाथफाउंडर’ प्रक्षेपित किया।
2004 – पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गर्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।
2006 – फिलीपींस में भीषण तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग 1,000 लोगों की मौत।
2012 – सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत हुई।