
कांगड़ा से पांच हजार लोग बनेंगे आक्रोश रैली का हिस्सा
पोल खोल न्यूज । कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के विरोध में जिला भाजपा 18 दिसंबर को धर्मशाला में आक्रोश रैली निकालेगी। रैली को हिमाचल बीजेपी प्रभारी अविनाश राय खन्ना, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. अविनाश राय खन्ना और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल संबोधित करेंगे। रैली के सफल आयोजन के लिए प्रभारी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में कांगड़ा में बैठक आयोजित की गई।
झूठी गारंटियों से लोग तंग : परमार
इसमें जिला कांगड़ा के 15 विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक, भाजपा प्रत्याशियों, संगठनात्मक जिला कांगड़ा, पालमपुर, नूरपुर और देहरा से अध्यक्ष और महासचिव विशेष तौर पर उपस्थित रहे। विपिन सिंह परमार ने कहा हिमाचल कि जनता कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों से तंग हो चुकी है और प्रदेश की जनता में सरकार के विरुद्ध खासा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में आयोजित होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाजपा विधानसभा में प्रदेश सरकार द्वारा लिए जन विरोधी फैसलों के विरुद्ध जमकर आवाज उठाएगी।
कांगड़ा से हुआ सौतेला व्यवहार : कपूर
प्रदेश राज्य महासचिव त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांगड़ा क्षेत्र के साथ प्रदेश सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में सौतेला व्यवहार किया है आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार कर हिमाचल कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करें। उन्होंने भाजपा नेताओं से एक जुट होकर आक्रोश रैली में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया।
कांगड़ा विस से भाग लेंगे 5 हजार लोग : काजल
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व विधायक पवन काजल ने बैठक में संबोधित करते हुए बताया कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से पांच हजार लोग आक्रोश रैली में भाग लेने धर्मशाला जाएंगे। बैठक में सरवीण चौधरी, राजपाल, रीता धीमान, अरुण मेहरा कूका, मुल्ख राज प्रेमी, रविंद्र धीमान, राकेश चौधरी, सचिन शर्मा, रवि दत्त, सतप्रकाश सोनी, सोनू चौधरी, विशाल नैहरिया, रमेश राणा उपस्थित रहे।