Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 18 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है : –
1271- मंगोल शासक कुबलई खान ने अपने साम्राज्य का नाम युआन रखा और यहीं से मंगोलिया और चीन में युआन वंश की शुरुआत हुई।
1398- तैमूर ने सुल्तान नुसरत शाह को हराकर दिल्ली पर कब्जा किया।
1777- अमेरिका में पहली बार नेशनल थैंक्स गिविंग डे मनाया गया।
1787- अमेरिकी संविधान को स्वीकार करने वाला न्यू जर्सी तीसरा राज्य बना।
1799- अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के पार्थिव शरीर को माउंट वर्नान में दफनाया गया।
1833- रूस का राष्ट्रीय गान ‘गॉड सेव द जार’ पहली बार गाया गया।
1839- अमेरिका के जॉन ड्रेपर ने पहली बार किसी आकाशीय पिंड (चंद्रमा) की तस्वीर उतारी।
1849- विलियम बांड ने टेलीस्कोप के जरिये चांद की पहली फोटोग्राफ ली थी।
ये भी पढ़ें: सीएम सुक्खू ने दुबई के निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए किया प्रोत्साहित
1865 – संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान ने 13वें संशोधन को अपनाया, जिससे आधिकारिक तौर पर दासता को समाप्त कर दिया गया।
1878- सोवियत यूनियन को महाशक्ति में बदलने वाले नेता जोसेफ स्टालिन का जन्म हुआ।
1902- इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया।
1916 – प्रथम विश्व युद्ध की सबसे लंबी लड़ाई, वर्दुन की लड़ाई, आधिकारिक तौर पर जर्मनी की हार और लगभग दस लाख हताहतों के साथ समाप्त हुई।
1938- जर्मनी के वैज्ञानिक और रसायनशास्त्री ऑटोहैन द्वारा नाभकीय उर्जा के विश्लेषण से परमाणु युग का आरंभ हुआ।
1941- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना हांगकांग पहुंची और आम नागरियों का कत्ल करना शुरू कर दिया था।
ये भी पढ़ें: साइबर फ्रॉड को लेकर सरकार सख्त, 55 लाख SIM किए बंद, आप भी तो नहीं करते ये गलती
1955- उद्योगपति विजय माल्या का जन्म हुआ।
1960- राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन हुआ।
1969- इंगलैंड में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त कर दी गई।
1973- इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक की स्थापना हुई थी।
2005- कनाडा में गृह युद्ध की शुरुआत हुई थी।
2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ।
2014- सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण हुआ।
2015- ब्रिटेन के कोयला खादान के लिंगले केलियरी को बंद किया गया ।
ये भी पढ़ें: ड्यूटी पर तैनात एसएसबी जवान ने खुद को मारी गोली, एक महीना पहले हुई थी शादी
2017- राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने जीते 30 में से 29 स्वर्ण।
2019 – राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सत्ता के दुरुपयोग और कांग्रेस में बाधा डालने के आरोप में महाभियोग लाने वाले तीसरे मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति बने।