Diksha Thakur | Hamirpur
सेब कई सारे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है। रोजाना सुबह-सुबह इसे अपनी डाइट में शामिल करने से खुद को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है। आप चाहें तो इसकी सब्जी भी बना सकती हैं। आम सब्जियों की तुलना में सेब की सब्जी खट्टे-मीठे स्वाद की होती है, यही वजह है कि यह लोगों को अधिक पसंद आती है।
नाश्ते या फिर डिनर में इस सब्जी को सर्व किया जा सकता है। वहीं अगर बच्चे फल नहीं खाते हैं तो सब्जी के रूप में सेब को खिलाने से हेल्दी भी रहेंगे। आइए जानते हैं घर पर स्वादिष्ट सेब की सब्जी कैसे बनाई जा सकती है।
ये भी पढ़ें :आज का इतिहास : चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलीपुत्र का शासक बनाया गया
आवश्यक सामग्री
- 2 सेब (एप्पल)गरम पानी से धुली
- 2 टमाटर
- 1 प्याज
- 1चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट
- 1 चम्मच अमचूर या नींबू
- 1/2 चम्मच पिसी काली मिर्च
- 1/2 चम्मच पिसा गरममसाला
- 1/4 चम्मच काला नमक
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच सादा नमक
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/6 चम्मच हल्दी
- 1-1/2 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच चीनी
- 4 चम्मच तेल
ये भी पढ़ें :Taste Of Himachal : 10 मिनट में ऐसे बनाएं चुकंदर का पराठा
बनाने का तरीका
- सबसे पहले सेब को गरम पानी में भिगो दें। क्योंकि सब्जी छिलके सहित काट कर बनाई है।
- प्याज बारीक काट लें।टमाटर का छिलका उतारकर बहुत बारीक काटें।
- गैस पर कड़ाही में तेल गरम करके जीरा, अदरक पेस्ट व प्याज़ डाल कर भूने।
- प्याज भून जाए तब टमाटर डाले और गलने तक पकाएं।
- साथ ही सारे सूखे मसाले डाल कर आधा कप पानी डाल कर पकाएं।
- मसाला पकने पर कटी सेब डाल दें। एक गिलास पानी मिलाकर ढक्कन लगा दे।
- सेब तुरंत ही काटकर डाले, पहले काटने से काली हो जायेगी।
- 7-8मिनट में सब्जी तैयार हो जायेगी।चीनी व नींबू मिला दे।
- लीजिये खट्टी, मीठी,चटपटी सेब की सब्जी चपाती व परांठे के साथ खायें।