
आज का इतिहास : देश का पहला नौसेना संग्रहालय मुंबई में खुला
Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 05 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत एवं विश्व इतिहास में 05 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
1930 – महात्मा गांधी अपने अनुयायियों के साथ नमक कानून तोड़ने के लिए दांडी पहुंचे।
1949- भारत स्काउट एंड गाइड की स्थापना हुई।
1955- विस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1957- देश में पहली बार और दुनिया में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से केरल में संपन्न चुनाव के बाद कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता में आई और ईएमएस नम्बूदरीपाद ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
1961- भारत सरकार की ओर से प्रायोजित पहली ‘इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड कंपनी’ की स्थापना।
1964- नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया।
1975- सउदी अरब के राजा फैजल की हत्या हुई।
1979- देश का पहला नौसेना संग्रहालय मुम्बई में खुला।
1991- अंतरिक्ष यान एसटीएस 37 (अटलांटिस 8) का प्रक्षेपण किया गया।
ये भी पढ़ें: चिट्टे के आरोपियों को किया न्यायलय मे पेश, तीन दिन का मिला रिमांड
2007- ईरान ने 15 ब्रिटिश नौ सैनिकों को रिहा किया गया।
2008- पार्वती ओमनाकुट्टन फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनी।
2008- इराक में हुए हुए आत्मघाती हमले में 10 लोग मारे गए।
2010- अमेरिकी राज्य वेस्ट वर्जीनिया के कोयला खदान में हुए विस्फोट से 22 लोगों की मौत हुयी।
2017- लोकसभा में फुटवियर डिजाइन और विकास संस्थान विधेयक पारित हो गया।